एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2024 की महिला गौरव यात्रा पहुंची शिवहर

जिला प्रशासन ने किया भव्य स्वागत

शिवहर । एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2024 महिला की गौरव यात्रा को सोमवार को शिवहर में जिला प्रशासन ने भव्य स्वागत के साथ सम्मानित किया। खेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में बेलसंड विधायक संजय कुमार गुप्ता और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रक्षा कुमारी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। ट्रॉफी का शिवहर पहुंचने पर गॉड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया और फूलों की वर्षा से खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया।

पटना से गौरव यात्रा में शामिल खिलाड़ियों और कोचों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कोच और खिलाड़ियों ने जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को ट्रॉफी सौंप कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा, एडीएम श्रीमेघावी, एसडीएम अविनाश कुणाल, सीडीपीओ अनिल कुमार, डीपीआरओ आफताब करीम सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बिहार में पहली बार राजगीर में होगा आयोजन

जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि बिहार के राजगीर में 11 नवंबर से 20 नवंबर तक एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2024 महिला का आयोजन होने जा रहा है। पहली बार इस आयोजन को लेकर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार कार्यक्रम की योजना बनाई गई है, जिसका उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और खेलों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

मैत्रेय ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को हॉकी में करियर बनाने के अवसरों को समझने का अवसर मिलेगा। यह पहल खेल के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ स्थानीय समुदाय को एकजुट करने में भी सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रॉफी बिहार के खेल प्रेमियों और राज्य के लिए गर्व का विषय है।

फुटबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

इस अवसर पर अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पटना से आईं हॉकी खिलाड़ी खुशबू कुमारी, सृष्टि सिंह, अनन्या पांडे, सिद्धि कुमारी, सोनम प्रिया के साथ-साथ अन्य स्थानीय और जिला स्तरीय खिलाड़ी, कोच और बच्चों ने हिस्सा लिया।

समारोह में आंगनबाड़ी सेविका, डीएवी स्कूल की छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया, जिससे यह आयोजन और भी यादगार बन गया।

  • Related Posts

    अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

     कार्यादेश सौंपते बोलीं महापौर-वार्ड-20 के दलित- महादलित बस्ती…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस