छत्तीसगढ़ में कोर्ट ने दिया सुब्रत राय के खिलाफ दिया केस दर्ज करने का आदेश

10 और लोगों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर, ईनामी राशि नहीं देने पर कोर्ट ने जारी किया आदेश

द न्यूज 15 

छत्तीसगढ़। दुर्ग कोतवाली पुलिस सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय सहित 10 लोगों के खिलाफ धारा 420, 409, 406 और 120बी के तहत केस दर्ज करेगी। सहारा इंडिया के प्रतियोगिता महोत्सव के अंतर्गत ईनामी राशि नहीं दिए जाने के मामले में सुनवाई करते हुए जिला कोर्ट दुर्ग ने सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन व प्रबंधक सहित 10 के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
इस संबंध में दुर्ग कोतवाली टीआई भूषण एक्का ने बताया कि आशीष नगर पश्चिम रिसाली निवासी शालिनी जैन (51 वर्ष) ने जिला न्यायालय दुर्ग में परिवाद पेश किया था। शालिनी के अधिवक्ता राजेंद्र जैन ने बताया कि सहारा इंडिया की प्रतियोगिता महोत्सव के अंतर्गत शालिनी जैन को 2 करोड़ 51 लाख की राशि दी जानी थी, जो कि नहीं दी जा रही है। इस मामले पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने सुब्रत राय सहारा सहित 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत सहित अन्य अपराधिक धाराओं में अपराध दर्ज करने के लिए दुर्ग कोतवाली पुलिस को आदेश दिया है।
इन लोगों के खिलाफ दर्ज होगा मामला : कोतवाली टीआई के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर 23 फरवरी को सुब्रत राय सहाराश्री प्रबंध संचालक व चेयरमैन सहारा इंडिया निवासी गोमती नगर लखनऊ, ओम प्रकाश श्रीवास्तव उपसंचालक अलीगंज लखनऊ, अलख कुमार सिंह अधिशासी निदेशक अलीगंज लखनऊ, समरीन जैदी विभागाध्यक्ष सहारा फोरम सहारा इंडिया परिवार निवासी लखनऊ, सुधीर कुमार श्रीवास्तव तत्कालीन अध्यक्ष सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड अलीगंज लखनऊ, विनय श्रीवास्तव तत्कालीन एरिया मैनेजर सहारा इंडिया जोनल ऑफिस प्रेस कॉम्पलेक्स रायपुर, मनोज पांडे तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक सहारा इंडिया पुलगांव रोड पद्मनाभपुर दुर्ग, आलोक सुहाने तत्कालीन शाखा प्रबंधक पद्मनाभपुर दुर्ग, जय प्रकाश सिंह तत्कालीन लिपिक पद्मनाभपुर दुर्ग, पप्पू यादव तत्कालीन लिपिक पद्मनाभपुर दुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है।
ये है मामला : पुलिस के मुताबिक शालिनी जैन 30 दिसंबर 2010 से सहारा इंडिया दुर्ग शाखा में अभिकर्ता(एजेंट) के रूप में कार्यरत थीं। सहारा इंडिया परिवार ने अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए एक प्रतियोगिता महोत्सव आयोजन 1 सितंबर 2015 से 30 सितंबर 2015 में करने की घोषणा की थी। इसके बाद उसने इसकी अवधि को बढ़ाकर 30 नवंबर से 30 मई 2016 तक कर दी थी। इस प्रतियोगिता ढेरों लुभावने पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। इस प्रतियोगिता में शालिनी जैन ने भी भाग लिया था। इसमें उसे 7 जुलाई 2018 को प्लेटिनम ड्रा के माध्यम से 2 करोड़ रुपए का दूसरा पुरस्कार और गोल्ड ड्रा के माध्यम से 1.51 लाख के साथ कुछ अन्य पुरस्कार मिले थे।
इसके बाद सहारा इंडिया परिवार 21 जुलाई 2018 को एक सर्कुलर जारी किया कि ईनामी राशि को 36 महीने या उससे अधिक समय के लिए कंपनी द्वारा जारी स्पेशल री-इनवेस्टमेंट की योजना में निवेश करना होगा। शालिनी ने कुल 40 री-इनवेस्टमेंट योजनाओं का फार्म भरा। इसके बाद आलोक सुहाने के कहने पर उन्होंने पप्पू यादव के पास जमा कर दिया। जब शालिनी ने उन सभी री-इनवेस्टमेंट के भरे गए फार्म की रसीद मांगी तो उन्होंने उसे नहीं दिया और इधर उधर घुमाने लगे। शालिनी ने इसके लिए उन्हें पत्र भी लिखा, लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने न्यायालय में परिवाद पेश किया। (साभार : सीएन सिटी न्यूज़)

Related Posts

तमिलनाडु सीएम थलपति विजय की सुप्रीम कोर्ट में बहुत बड़ी जीत, करूर भगदड़ केस में मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक 
  • TN15TN15
  • August 14, 2026

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री…

Continue reading
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, ‘दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था’
  • TN15TN15
  • August 14, 2026

चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया सूर्यकांत ने कहा कि…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

  • By TN15
  • August 14, 2026
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

  • By TN15
  • August 14, 2026
जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

  • By TN15
  • August 14, 2026
वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

  • By TN15
  • August 14, 2026
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है