मोहल्ला क्लीनिक में बच्चों की मौत का मामला- कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा व मृतकों को मुआवजा देने की उठाई मांग

नई दिल्ली| दिल्ली की मोहल्ला क्लीनिक में कथित रूप से गलत दवाई देने के चलते 3 बच्चों की मौत होने के बाद कांग्रेस और बीजेपी दिल्ली सरकार को घेरने में जुट गई हैं। दिल्ली कांग्रेस ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग रखी तो वहीं मृतक बच्चों व अस्पताल में भर्ती बच्चों को दिल्ली सरकार से मुआवजे देने की मांग की है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि, मोहल्ला क्लीनिकों की आड़ में झूठी वाहवाही लूटने वाले केजरीवाल जनता को क्लीनिकों में दवाई के नाम पर मौत परोस रहे है। क्योंकि डेक्सट्रोमैथार्फन नामक दवाई जो 4 साल से अधिक उम्र के बच्चों को दी जानी चाहिए थी, मौहल्ला क्लीनिक में नियुक्त डाक्टर ने 3 वर्ष के बच्चों को दी थी।

उन्होंने आगे कहा कि, मोहल्ला क्लीनिकों में गलत दवाई देने के कारण हुई 3 बच्चों की मौत के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल माफी मांगे और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री तुरंत इस्तीफा दें। साथ ही सरकार मृतक बच्चों के परिवार वालों को एक करोड़ व भर्ती बिमार बच्चों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दे।

वहीं दिल्ली सरकार ने आरोपी 3 डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया, तो वहीं दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली मेडिकल काउंसिल से मामले की जांच कराने की बात कही है।

इसके अलावा दिल्ली कांग्रेस की ओर से उपराज्यपाल को इस संबध में उच्च अधिकारी द्वारा जांच कराने के लिए मांग की गई है। वहीं उपराज्यपाल द्वारा यह भी जांच करने के लिए कहा है कि, मोहल्ला क्लीनिकों में कैसे घटिया दवाई दी जा रही है, इसका आडिट हो, अयोग्य डाक्टर, मेडिकल स्टाफ नियुक्ति की भी जांच हो।

Related Posts

इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

Continue reading
योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की