कांग्रेस गैर जिम्मेदार विपक्षी पार्टी : बोम्मई

बेलागवी (कर्नाटक)| कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को मौजूदा विधानसभा सत्र में कांग्रेस के आचरण को लेकर उसे आड़े हाथ लिया और इसे ‘गैर-जिम्मेदार विपक्षी दल’ बताया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस को उत्तरी कर्नाटक के विकास की परवाह नहीं है। वह बेलागवी सत्र में भाषण देने और सदन में धरना देने आई है। वह जनहित के मुद्दों को उठाने और जवाब मांगने में विफल रही है।”

सुवर्ण सौधा में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “विपक्षी नेता नहीं चाहते कि किसानों को उनकी फसल के नुकसान का मुआवजा मिले। हमने मुआवजा बढ़ाया है, राज्य मंत्रिमंडल ने उत्तरी कर्नाटक के विकास के लिए कई फैसले लिए हैं। हम किसी भी विकास परियोजना पर चर्चा के लिए तैयार हैं।”

धर्मातरण विरोधी विधेयक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “यह एक निर्वाचित सरकार का अधिकार है, लोगों की आवाज के रूप में, यह तय करने के लिए कि कौन से कानून लाए जाने की जरूरत है। विपक्षी कांग्रेस के सदस्य उस समय मौजूद नहीं थे जब सदन में विधेयक पेश किया गया था। उपस्थित रहना विपक्ष का कर्तव्य है। उन्होंने दूर रहकर अपनी गैरजिम्मेदारी दिखाई है। यह राज्य में सबसे गैर जिम्मेदार विपक्षी दल है।”

कांग्रेस के इस आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि विधेयक को सदन की कार्यवाही के पूरक एजेंडे में शामिल किया गया था, मुख्यमंत्री ने कहा, “अध्यक्ष को पूरक एजेंडा तैयार करने की शक्ति प्राप्त है।”

Related Posts

बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद…

Continue reading
परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?
  • TN15TN15
  • October 21, 2026

नई दिल्ली । परिसीमन के मुद्दे पर एक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

  • By TN15
  • November 16, 2026
इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

  • By TN15
  • November 16, 2026
Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

  • By TN15
  • November 16, 2026
347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

  • By TN15
  • October 22, 2026
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

  • By TN15
  • October 22, 2026
‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

  • By TN15
  • October 22, 2026
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’