आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और दो लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कई पलटे खा गई. हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो दिल्ली से बलिया जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।

 

बाजिदपुर के पास हुआ हादसा

 

हादसा थाना डौकी क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव बाजिदपुर के पास हुआ। बताया गया कि कार करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित हो गई और हवा में उछलते हुए डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर के बाद कार कई पलटे खाती हुई सड़क पर जा गिरी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि कार की पिछली सीट पर बैठे तीन लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे।

 

3 लोगों की मौके पर ही मौत

 

हादसे में भूपेंद्र, जयप्रकाश और कपिल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, कार चला रहे जसवंत और चंद्रकांत घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए. हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

 

140 किलोमीटर प्रति घंटे थी कार की गति

 

सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि पुलिस को 112 के माध्यम से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। ACP के अनुसार, हादसा करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही कार के अनियंत्रित होने के कारण हुआ। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मौके पर यातायात को भी सुचारू कराया. हादसे के बाद घटना को लेकर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान
    • TN15TN15
    • November 19, 2026

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री…

    Continue reading
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना
    • TN15TN15
    • November 19, 2026

    समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस