बिजली के बिल माफ़ न करने की वजह से कैप्‍टन अमरिंदर को हटाया : राहुल गांधी 

द न्यूज 15 
चंडीगढ़ । गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी फतेहगढ़ साहिब में थे। राहुल गांधी ने फतेहगढ़ साहिब की जनसभा में बताया कि आखिर कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से क्यों हटाना पड़ा और उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाना पड़ा।
राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपको बताता हूं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से क्यों हटाया गया। उन्हें इसलिए हटाया गया क्योंकि उन्होंने पंजाब के गरीबों की बिजली को माफ़ नहीं किया। साथ ही उन्होंने कहा कि ये कोई गलत काम नहीं था बल्कि सही काम था। अमरिंदर सिंह ने मुझसे कहा कि हम बिजली का बिल माफ़ नहीं कर सकते क्योंकि हमारा बिजली कंपनियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट है।
आगे राहुल गांधी ने कहा कि फिर मैंने ये सोचा कि आपका बिजली कंपनियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट है या पंजाब के लोगों से कॉन्ट्रैक्ट है। आप किसके मुख्यमंत्री हो? मैंने चरणजीत सिंह चन्नी को भी वही बात कही तो उन्होंने ये नहीं कहा कि हमारा अनुबंध किसी कंपनी के साथ है। बल्कि उन्होंने कहा कि मैं चेक करता हूं और दो तीन दिन में बता दूंगा। दो दिन में उन्होंने फोन करके बताया कि हम पंजाब के लोगों का 1500 करोड़ रुपए माफ़ करके दे रहे हैं। चरणजीत सिंह चन्नी ने पेट्रोल, डीजल और पानी के दाम भी कम करने की बात कही। तभी मैंने कहा कि ये आदमी पंजाब को बदल सकता है।
गौरतलब है कि पिछले साल पंजाब कांग्रेस के कुछ नेताओं और विधायकों की बगावत की वजह से तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा। उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया। हालांकि सीएम पद से हटाए जाने के कुछ दिन बाद ही अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पंजाब में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बताया था कि आखिर अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से क्यों हटाना पड़ा। प्रियंका गांधी ने जनसभा में कहा था कि अमरिंदर सिंह की सरकार पंजाब से चलना बंद हो गई थी। वह सरकार दिल्ली से चलने लगी और दिल्ली में भी कांग्रेस पार्टी से नहीं बल्कि भाजपा सरकार द्वारा चल रही थी। इसलिए हमें वह सरकार बदलनी पड़ी और एक नई राजनीति आपके सामने लानी पड़ी।

Related Posts

द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

उद्घाटन कार्यक्रम में तुषार गांधी, मेधा पाटकर, नसरुद्दीन…

Continue reading
आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा मोर्चा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश