रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली ओखला सिटी और कैलाश इंस्टीट्यूट के सहयोग से ग्रेटर नोएडा में कैंसर जाँच शिविर का आयोजन

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली ओखला सिटी ने कैलाश इंस्टीट्यूट के सहयोग से ग्रेटर नोएडा में निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर का आयोजन किया। इस कैंप में 100 से अधिक व्यक्तियों की ओरल कैंसर के लिए जाँच की गई, 50 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर और 50 महिलाओं की मैमोग्राफी स्क्रीनिंग की गई। यह संपूर्ण शिविर रोटरी क्लब की पहल के तहत निःशुल्क किया गया। क्लब के सदस्य प्रिया उपाध्याय और सौरभ द्विवेदी ने इस शिविर का आयोजन किया।

शिविर में राजीव गांधी कैंसर संस्थान की डॉ. इन्दु अग्रवाल ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 200 से अधिक पैरामेडिकल छात्रों और स्टाफ को संबोधित किया। रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली ओखला सिटी के अध्यक्ष कुशाग्र अवस्थी ने बताया कि उनके क्लब की ओर से कैलाश इंस्टीट्यूट की 150 से अधिक पैरामेडिकल और नर्सिंग की छात्राओं को निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर का टीकाकरण भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट के निदेशक संदीप और बिंदिया गोयल, क्लब सचिव दीपक छाबड़ा, और क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा 
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू), गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में किसानों की महापंचायत  
    • TN15TN15
    • June 24, 2026

    ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत का खजाना हर साल 900 किलो सोने से भरेगा ये ‘रत्नगर्भा राज्य’, जोन्नागिरी खदान में शुरू हुआ उत्पादन 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    भारत का खजाना हर साल 900 किलो सोने से भरेगा ये ‘रत्नगर्भा राज्य’, जोन्नागिरी खदान में शुरू हुआ उत्पादन 

    पानी की लड़ाई में क्यों घुला जातिवाद?

    • By TN15
    • June 25, 2026
    पानी की लड़ाई में क्यों घुला जातिवाद?

    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद

    • By TN15
    • June 25, 2026
    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद

    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा 

    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!

    • By TN15
    • June 25, 2026
    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!

    -ये भी तो आपातकाल है-

    • By TN15
    • June 25, 2026
    -ये भी तो आपातकाल है-