गुजरात और महाराष्ट्र को एक करने की बात कह वहां भी टाले जा सकते हैं चुनाव? केजरीवाल ने ऐसे बोला BJP पर हमला

द न्यूज 15 
नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगमों के एकीकरण की आड़ में एमसीडी चुनाव (Delhi MCD Election) टालने को लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने पूछा है कि क्या इस तरह और गुजरात या फिर लोकसभा के चुनाव भी टाले जा सकते हैं। केजरीवाल ने भाजपा के इस कदम को शहीदों का अपमान बताया है।
केजरीवाल ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में कहा है कि भाजपा का दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालना शहीदों का अपमान है, जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुर्बानियां दीं थीं। आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे।
भाजपा यह कहकर एमसीडी के चुनाव टाल रही है कि दिल्ली के तीनों निगम एक कर रहे हैं। क्या इस वजह से चुनाव टल सकते हैं? कल ये गुजरात हार रहे होंगे तो क्या ये कह कर टाल सकते हैं कि गुजरात और महाराष्ट्र को एक कर रहे हैं? क्या इसी तरह का कोई बहाना बनाकर लोकसभा चुनाव टाले जा सकते हैं? भाजपा अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है। कमाल है, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी (आप) से घबरा के भाग गई? हिम्मत है तो MCD के चुनाव टाइम पर करवा के दिखाओ।
…तो हम राजनीति छोड़ देंगे :  इसके साथ ही आज दिल्ली विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर भाजपा एमसीडी चुनावों को समय पर कराकर जीत हासिल करती है तो हम राजनीति छोड़ देंगे। दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने के बिल को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के एक दिन बाद उन्होंने यह ऐलान किया है।
गौरतलब है कि केंद्रीय कैबिनेट से दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद अब चर्चा शुरू हो गई है कि क्या दिल्ली में निगम चुनाव टलने वाले हैं? राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों ने फिलहाल इस संभावना को खारिज किया है। वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो चुनाव समय पर होंगे या टलेंगे, यह फैसला 18 अप्रैल के बाद होगा।

Related Posts

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

Continue reading
‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!