अनिल अंबानी की नई टेंशन, बकाया वसूलने के लिए पीरामल ग्रुप ने उठाया ये कदम

द न्यूज 15  

नई दिल्ली। कर्ज के जाल में फंसे अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में लाख कोशिशों के बावजूद अनिल अंबानी अपनी दिवालिया कंपनी रिलायंस नवल एंड इंजीनियरिंग को बचा नहीं पाए तो अब उन्हें पीरामल ग्रुप से नई टेंशन मिल गई है।
क्या है मामला: दरअसल, पीरामल ग्रुप की कंपनी पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस (पीसीएचएफएल) ने अनिल अंबानी के नियंत्रण वाली रिलायंस पावर और उसकी सब्सिडरी रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज (आरएनआरएल) के खिलाफ एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाया है। बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के मुताबिक एनसीएलटी के मुंबई पीठ में दिवालिया कार्यवाही के लिए आवेदन किया गया है। पीरामल कैपिटल ने 526 करोड़ रुपये के कर्ज में चूक के बाद ये फैसला लिया है।
आपको बता दें कि रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज का 2010 में रिलायंस पावर में विलय हो गया था। इस कंपनी ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएचएफएल) से लोन लिया था। अरबपति अजय पीरामल द्वारा नियंत्रित पीरामल समूह ने 2021 में कुल 34,250 करोड़ रुपये में डीएचएफएल का अधिग्रहण किया था और फिर इसे पीसीएचएफएल के साथ मिला दिया गया। अब कर्ज वसूली का काम पीसीएचएफएल कर रही है।
रिलायंस पावर की वेबसाइट के मुताबिक कंपनी के पास करीब 6,000 मेगावाट की परिचालन बिजली उत्पादन संपत्ति है, जिसमें मध्य प्रदेश में 3,960 मेगावाट की सासन अल्ट्रा मेगा पावर परियोजना शामिल है।
कई कंपनियां बिक्री प्रक्रिया में: आपको बता दें कि अनिल अंबानी समूह की कई कंपनियां दिवाला प्रक्रिया में हैं। इनमें रिलायंस इंफ्राटेल (रिलायंस कम्युनिकेशंस की टावर शाखा), रिलायंस टेलीकॉम, रिलायंस नवल और रिलायंस कैपिटल शामिल हैं।
पीरामल का अंबानी परिवार से कनेक्शन: ये भी दिलचस्प है कि पीरामल ग्रुप के मुखिया अजय पीरामल और मुकेश अंबानी संबंधी हैं। दरअसल, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी अजय पीरामल के बेटे आनंद से हुई है। इस लिहाज से अजय पीरामल, ईशा अंबानी के ससुर हुए।

Related Posts

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

Continue reading
‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक