नगीना में पत्रकारिता के समक्ष उत्पन्न संकट और चुनौतियों पर व्यक्त की चिंता
नगीना/बिजनौर । पत्रकारिता दिवस के अवसर एम एम इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से पीड़ितों को न्याय. दिलाने के लिए कलम चलाने का आह्वान किया गया।
प्रगतिशील एसोसिएशन पंजीकृत द्वारा गुरुवार की देर सांय को एम.एम.इंटर कालेज में ऐसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ रतेद्र बिश्रोई की अध्यक्षता व मनोज वाल्मीकि के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार डॉ पंकज भारद्वाज ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास व पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये पत्रकार और पत्रकारिता के समक्ष उत्पन्न संकट और चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए पत्रकारों से दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाने के लिए अन्याय के खिलाफ कलम चलाने का आह्वान किया ।

उन्होंने कहा कि आज मीडिया के सामने बहुत चुनौतिया हैं जिनका पत्रकारों को डटकर मुकाबला करना है उन्होंने कहा कि आने वाला समय पत्रकारिता के लिए घातक सिद्ध होगा क्योंकि आज गलत लोग भी पत्रकारों से ईमानदारी की अपेक्षा रखते हैं इसलिए पत्रकारों को चौकन्ना रहकर राष्ट्र हित में कार्य कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कलम चलाकर अपने कर्तव्य का निर्वाह करना चाहिए । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व उपश्रमायुक्त रोशनलाल व भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज बिश्नोई ने भी हिंदी पत्रिका प्रकाश डालते हुए पत्रकारों से लोगों को न्याय दिलाने के लिए कलम चलाने का आवाहन किया कार्यक्रम को महताब खां चांद , बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्यागी , मनीष राणा , संजय शर्मा , शिक्षा विद दाउद मुल्तानी , आलमगीर काजमी , निधि शर्मा , डा. कुसुम लता , डा,अंजू विश्नोई आदि वक्ताओं ने संबोधित किया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर व हिंदी पत्रकारिता के जनक पंडित जुगल किशोर शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया कार्यक्रम में एसोसिएशन की ओर से सभी मंचासीन अतिथियों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया संगठन की ओर से खाटू श्याम प्रेमी अमित बिश्नोई को भी 1700 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डा.रतेंद्र बिश्नोई द्वारा एसोसिएशन के सभी सदस्यों को संगठन के परिचय पत्र दिए गये प्रगतिशील पत्रकार एसोसिएशन पंजीकृत द्वारा 30 मई हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में बिजनौर ,नजीबाबाद ,धामपुर ,शेरकोट , बढ़ापुर ,रायपुर सहित क्षेत्र के पत्रकारों व एसोसिएशन के पत्रकारों सहित बहुत बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।







