मेगा कैंप लगाकर रॉयल इनफील्ड अपने ग्राहकों को 199 रुपए में सर्विस के साथ खाना भी परोस रहा है।

पश्चिम चंपारण/बिट्टू कुमार,बेतिया। तीन दिवसीय मेगा कैंप लगाकर मंशा टोला स्थित मिश्रा ऑटोमोबाइल यूनिट 2 अपने रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल ग्राहकों में जागरूकता और सुरक्षा के तहत भोजन के साथ ₹199 में सर्विस प्रदान कर रहा है। शनिवार के दिन इस मेगा कैंप का शुभारंभ बेतिया नगर निगम की महापौर गरीमा देवी सिकारिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। वही मिश्रा ऑटोमोबाइल यूनिट 2 के प्रोपराइटर डॉ धीरेंद्र कुमार मिश्रा तथा कंपनी के एरिया मैनेजर दयाशंकर प्रसाद ने अपने मुख्य अतिथि का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया। वही गरिमा देवी सिसकारिया ने कहा कि ग्राहकों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लगाया गया यह मेगा कैंप ग्राहकों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसका पूरा पूरा लाभ रॉयल एनफील्ड के ग्राहक उठा सकते हैं। यहां 199 में गाड़ी की सर्विसिंग तथा साथ में भोजन परोसा जा जा रहा है इसके अलावा भी कई ऐसे सुविधाओं को लेकर तीन दिवसीय मेगा कैंप काफी उपयोगी सिद्ध होगा। इसका भरपूर लाभ उठाने की जरूरत है। कंपनी के एरिया मैनेजर दयाशंकर प्रसाद तथा इस संस्थान के प्रोपराइटर डॉक्टर धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राहकों को जागरूक करने तथा सुरक्षा के ख्याल से यह तीन दिवसीय मेगा कैंप आयोजित किया गया है। जिसका भरपूर लाभ रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल के ग्राहक उठा सकते हैं। साथ ही साथ हम ग्राहकों की सुविधा के लिए खाना भी परोस रहे हैं। जो बिल्कुल फ्री है। इससे ग्राहकों को पूरा लाभ होना तय है। इस मौके पर बड़ी संख्या में संस्थान के कर्मचारी तथा रॉयल एनफील्ड के ग्राहक मौजूद थे।

  • Related Posts

    छाती दबाना और सलवार उतारना रेप नहीं! तो क्या है कानून में बलात्कार की परिभाषा?  
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

    पटना हाईकोर्ट की एक हालिया कानूनी टिप्पणी ने…

    Continue reading
    बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

    बिहार में पटना के करबिगहिया में बंटी यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे 

    • By TN15
    • July 16, 2026
    मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे 

    ‘श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे…’, मौलाना जर्जिस अंसारी के इस विवादित बयान पर मचा बवाल

    • By TN15
    • July 16, 2026
    ‘श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे…’, मौलाना जर्जिस अंसारी के इस विवादित बयान पर मचा बवाल

    ऐसे नहीं चलेगा! ईरान युद्ध से सामने आई भारत की कमजोरी, आयात कम करने के लिए सरकार ने कसी कमर

    • By TN15
    • July 16, 2026
    ऐसे नहीं चलेगा! ईरान युद्ध से सामने आई भारत की कमजोरी, आयात कम करने के लिए सरकार ने कसी कमर

    ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है

    • By TN15
    • July 16, 2026
    ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है

    दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल

    • By TN15
    • July 16, 2026
    दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल

    ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात   

    • By TN15
    • July 16, 2026
    ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात