दबंगों ने जमकर की पिटाई, चार की हालत गंभीर

 एनडीए उम्मीदवार की जीत का जश्न मनाना दलित परिवार को पड़ा महंगा

गया। गया में बर्थडे पार्टी मे जदयू के जीत के खुशी में चिराग पासवान का गाना बजाना एक दलित परिवार को महंगा पड़ा. दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया है जिसमें चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलो को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल कराया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार के गया जिले के बेलागंज प्रखंड के चंदौती थाना क्षेत्र मे जदयू के जीत की खुशी में बर्थडे पार्टी में चिराग पासवान का गाना बजाना एक दलित परिवार को महंगा पड़ा है. दबंगों ने घर में घुसकर जमकर कुटाई कर दी. मामले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
पीड़ित ने बताया कि हम अपने घर पर बर्थडे पार्टी मना रहे थे और जदयू के जीत के खुशी में हमलोग चिराग पासवान का गाना बजा रहे थे, उसी दौरान हमारे ही गांव के रहने वाला यादव लोग आए बोले कि ये गाना बंद करो, गाना नहीं बंद किए तो सभी लोग गाली गलौज करते हुए मेरे घर मे घुसकर हमलोगों बेरहमी से मारपीट करने लगे.
उन्होंने बताया कि इस मारपीट तालकेशवर यादव फूलचंद यादव, बबलू यादव, कृष्ण यादव, महेश्वर यादव, कुलचंद यादव, वीरेंद्र यादव समेत 10 से 15 संख्या मे और लोग थे. उन्होंने यह भी बताया कि जदयू के जीत के खुशी पर हम अपने छत पर चिराग पासवान भैया का गाना बजा रहे थे उसी दौरान मारपीट की घटना को अंजाम दिया. वहीं सूचना पाते ही चदौती थाना के पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना मे शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश