मात्र 22 मिनट ही चला शीतकालीन सत्र का पहला दिन

 सदन की कार्यवाही हुई स्थगित,  अध्यक्ष नंद किशोर यादव की विधायकों से बड़ी अपील

 पटना। बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हुआ. हालांकि पहले दिन की कार्यवाही मात्र 22 मिनट में ही स्थगित कर दी गई. विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने सदण की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों से अनुरोध किया कि वाद-विवाद को बेहतर ढंग से करें. सत्र संचालन में पूर्ण सहयोग करें. वहीं बिहार विधानसभा उपचुनाव में चार सीटों के आए परिणाम में विजेता रहे रामगढ़ से भाजपा के अशोक सिंह, इमामगंज से हम की दीपा मांझी और बेलागंज से जदयू की मनोरमा देवी को शपथ दिलाई गई. वहीं तरारी से निर्वाचित भाजपा के विशाल प्रशांत एक दिन बाद शपथ लेंगे.
शपथ के बाद नंदकिशोर यादव ने सदन के नियमों के तहत दिवगंत हुए विधायकों, पूर्व विधायकों, विधान परिषद सदस्यों तथा राज्य एवं देश की नामचीन हस्तियों को श्रद्धाजंलि दी. शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही अगले दिन यानी मंगलवार 26 नवंबर को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की. वहीं सत्र शुरू होने के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानमंडल पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से मुलाकात की और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया. वहीं विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से भी उनके कक्ष में जाकर मुलाकात की और पुष्प गुच्छ भेंट किया.
बिहार विधानमंडल का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार (25-11-24) से शुरू हुआ है। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन है। विधानमंडल आने पर जनता दल यूनाइटेड के कई नेताओं ने नीतीश कुमार का स्वागत किया। विजय चौधरी, अशोक चौधरी और श्रवण बिहार विधानसभा में मौजूद थे उन्होंने सीएम नीतीश का स्वागत किया।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश