ब्लॉक किए गए 22 यूट्यूब चैनल, सरकार देश की सुरक्षा को बताया खतरा

द न्यूज 15
नई दिल्ली। काफी समय से सरकार सोशल मीडिया पर शिकंजा कसने की कवायद में है। कई यूट्यूब चैनलों के बंद होने की आशंका जताई जा रही थी। इस खेल में सरकार इन चैनलों को देश के लिए खतरा तो विपक्ष सरकार पर उसके विरोध में उठने वाली आवाज को दबाने की बात कर रहा था। आज केंद्र सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर 22 यूट्यूब चैनलों के भारत में प्रसारण पर रोक लगा दी है। ये चैनल तत्काल रूप से ब्लॉक कर दिए गए हैं। दरअसल यह कार्रवाई केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आदेश पर की गई है। सरकार कहना है कि इन चैनलों को देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में ब्लॉक किया है। देश में पहली बार 18 भारतीय YouTube समाचार चैनलों को ब्लॉक किया गया है। इसके अलावा चार पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भी ब्लॉक किया गया है। इन चैनलों के अलावा 3 ट्विटर अकाउंट, एक  ​​फेसबुक अकाउंट और 1 न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक किया गया है। ज्ञात हो कि इससे जनवरी में 35 चैनलों को ब्लॉक कर दिया गया था।

Related Posts

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading
इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश