बहुजन समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रपौत्र के साथ हुई मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी है. बसपा की यूपी इकाई के अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लखीमपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि क्या यह जरूरी है कि हमारे खानदान का व्यक्ति हमारी विचारधारा को लेकर चले। कोई दांव चलने वाला नहीं है। बहुजन समाज पार्टी का निशान बाबा कांशीराम ने दिया है, उन्होंने बहन मायावती को अपना उत्तराधिकारी बनाया है।
सपा ने बहुजनों का नुकसान किया : विश्वनाथ पाल
बसपा नेता ने कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं के इकट्ठा कर 2027 में बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का काम करने जा रहे है। सपा में बहुजन समाज के लोगों का बड़ा नुकसान किया है। यह कैसे विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे। बता दें राजरतन आंबेडकर अखिलेश यादव के साथ आने के बाद सियासी पार्टियों में अलग अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो राज रतन अंबेडकर से मुलाकात के बहाने, सपा यूपी में बसपा के वोट बैंक को कमजोर करने की कोशिश में है।






