AAP ने राज्यसभा में छीना राघव चड्डा का पद, सचिवालय को नोटिस देकर कहा- ‘उन्हें बोलने न दें…’ 

क्या किसी सांसद के जनहित में उठाये गए मुद्दे देश हित में नहीं है ?क्या राघव चड्ढा आम आदमी से जुड़ा मुद्द्दा उठाकर कुछ गलत कर रहे थे ? फिर आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्य सभा में उप नेता पद से क्यों हटा दिया ? आम आदमी पार्टी ने बाकायदा राज्यसभा सचिवालय से कहा कि राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के नेता के तौर पर बोलने का मौका ना दिया जाए. यानी अब उनके राज्यसभा में बोलने की टाइमिंग पर भी कैंची चलेगी।

 

संसद में जनहित के उठा रहे थे मुद्दे

सूत्रों की मानें तो संसद में उनको बोलने के लिए आवंटित समय में भी कटौती होने वाली है। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से राघव चड्ढा संसद में लोगों से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठा रहे थे, जिसमें एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय से लेकर डिलीवरी बॉयज के मुद्दे शामिल हैं। ,इसी बीच उन पर यह एक्शन लिया गया है।

सूत्रों की मानें तो राघव चड्ढा पार्टी से चर्चा किए बिना कुछ मुद्दों पर बोल रहे थे। वह राज्यसभा में किन मुद्दों पर बात रखने वाले हैं, उसकी जानकारी भी पार्टी को नहीं देते थे। आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर उनको चेतावनी भी दी थी. हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक उनके खिलाफ लिए गए एक्शन के पीछे कारण साफ नहीं किया गया है, लेकिन पार्टी के इस फैसले के पीछे अनुशासनहीनता और पार्टी लाइन के तहत काम न करना वजह हो सकता है।

 

 

चड्ढा पर एक्शन के पीछे क्या वजह?

 

सियासी गलियारों में इस तरह की चर्चाएं लंबे समय से चल रही हैं कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी की लाइन से अलग बात करते हैं। यही नहीं हाल ही में जब आम आदमी पार्टी मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के शराब कांड मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने पर भी राघव चड्ढा की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया था।

  • Related Posts

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार…

    Continue reading
    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया