बिहार में नीतीश के वोटबैंक पर दांव चलने की फ़िराक में बीएसपी !

26 जून को पटना में छत्रपति शाहूजी महाराज का जन्मोत्स्व मना रहा है बसपा

कुर्मी-कोइरी बिरादरी के साथ ही रविदास समाज के नेताओं को भी किया गया आमंत्रित

चरण सिंह 

नई दिल्ली/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने पूरी तैयारी कर ली है। सभी दलों ने चुनावी बिसात पर अपनी अपनी मोहरे सजानी शुरू कर दी हैं। जातिगत आधार पर होने वाले बिहार के चुनाव में 20 साल से नीतीश कुमार राज कर रहे हैं। भले ही बिहार में दलित समाज के कई नेता हों पर दलित वोटबैंक पर नीतीश कुमार की पकड़ ज्यादा बताई जाती है।

पासवान जाति पर चिराग पासवान तो मुशहर समाज पर जीतन राम मांझी दांव चल रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी के साथ ही  बहुजन समाज पार्टी  भी इन चुनाव में हाथ आजमा रही है। बीएसपी के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर आकाश आनंद ने भी बिहर में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। 26 जून को बसपा पटना में छत्रपति शाहूजी महाराज का जन्मोत्स्व कार्यक्रम कर रही है। इस कार्यक्रम आकाश आनंद मुख्य अतिथि होंगे।
दरअसल बसपा बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनाधार खासकर कुर्मी-कोइरी बिरादरी, पर नजर रखे हुए है। बसपा अपनी परंपरागत दलित वोटबैंक के साथ-साथ नीतीश के आधार वोटों में सेंध लगाने की रणनीति बना रही है। कार्यक्रम में दलितों के अलावा कुर्मी-कोइरी समुदाय को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। मतलब बसपा का ध्यान नीतीश कुमार के वोटबैंक पर है। बसपा के केंद्रीय प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने दावा किया है कि इस कार्यक्रम को लेकर कुर्मी-कोइरी बिरादरी में भारी उत्साह है। इस रणनीति से बिहार की सियासत में हलचल बढ़ गई है।
दरअसल आकाश आनंद का भाषण जमीनी मुद्दों को लेकर तत्थों पर आधारित होता है। गत लोकसभा चुनाव में  बीजेपी को सीधे ललकार देने पर मायावती ने उसे पार्टी से बाहर दर दिया था पर फिर से वह आकाश आनंद को पार्टी में ले आईं। और एक तरह से आकाश आनंद ही मायावती के असली वारिश हैं।
  • Related Posts

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    शिवसेना यूबीटी के चीफ और महाराष्ट्र के पूर्व…

    Continue reading
    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    Gen Z की RSS प्रमुख मोहन भागवत से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    • By TN15
    • August 10, 2026
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    • By TN15
    • August 10, 2026
    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन

    देश-विदेश के 69 लघुकथाकारों में डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की लघुकथाएँ शामिल

    • By TN15
    • August 10, 2026
    देश-विदेश के 69 लघुकथाकारों में डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की लघुकथाएँ शामिल

    हमीभाव, पिक विमा, अतिवृष्टी अनुदान द्या, भारत अमेरिका मुक्त व्यापार करार रद्द करा : प्रा. सुशीलाताई मोराळे

    • By TN15
    • August 10, 2026
    हमीभाव, पिक विमा, अतिवृष्टी अनुदान द्या, भारत अमेरिका मुक्त व्यापार करार रद्द करा : प्रा. सुशीलाताई मोराळे