सगाई की रस्में छोड़ बीएसएफ जवान विजय कुमार लौटे सरहद की रक्षा करने

-कर्तव्य बना पहला धर्म

औरंगाबाद ।

देशभक्ति जब दिल में गहराई से बसी हो, तो हर निजी सुख-दुख गौण हो जाता है। कुछ ऐसा ही उदाहरण पेश किया है औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत बंगरे गांव के BSF जवान विजय कुमार ने, जिन्होंने अपनी सगाई की रस्मों के बीच अचानक मिले ड्यूटी आदेश पर बिना किसी झिझक के सरहद की रक्षा के लिए निकल जाने का फैसला किया।

विजय की तैनाती राजस्थान के सतराना बॉर्डर पर है, जो पाकिस्तान सीमा से सटा एक संवेदनशील क्षेत्र है। 14 अप्रैल को छुट्टी पर घर आए विजय की 10 मई को सगाई की रस्में चल रही थीं। घर में उत्सव का माहौल था, रिश्तेदार और परिजन खुशियों में डूबे थे। तभी अचानक सेना से विजय को कॉल आया—तत्काल ड्यूटी पर लौटने का आदेश। पल भर में माहौल बदल गया, लेकिन विजय ने देश को सर्वोपरि मानते हुए तुरंत निर्णय लिया।

विजय ने वर्दी पहनी, माता-पिता का आशीर्वाद लिया और भावुक माहौल में घर से निकल पड़े। गांव के लोग भी इस दृश्य से भावविभोर हो उठे और विजय को स्टेशन तक विदा देने पहुंचे। जाते-जाते विजय ने कहा, “देश पहले है, बाकी सब बाद में।”

विजय पिछले साल ही BSF में भर्ती हुए थे और अब पूरी तरह देश सेवा में समर्पित हैं। उनका कहना है कि बॉर्डर की स्थिति सामान्य जरूर है, लेकिन खतरा हमेशा बना रहता है, इसलिए हर जवान 24×7 तैयार रहता है।

विजय कुमार जैसे सच्चे सिपाही ही देश की असली ताकत हैं, जो अपने व्यक्तिगत जीवन के अहम क्षणों को भी देश की सुरक्षा के लिए न्योछावर कर देते हैं।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार