महीनों से हवस का शिकार बना रहा था जीजा,प्रेग्नेंट साली की इलाज के दौरान गई जान

बेतिया। पश्चिम चंपारण के बेतिया से रिश्ते को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। यहां एक किशोरी के साथ न सिर्फ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया बल्कि जब वह गर्भवती हुई तो दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया गया। इस दौरान ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतक लड़की का ममेरा बहनोई लड़की का शारीरिक शोषण कर रहा था। इसी दौरान किशोरी प्रेग्नेंट हो गई। गर्भवती होने के चार महीने बाद जब उसके शरीर में बदलाव होने लगा तब लड़की को इस बात की जानकारी हुई कि वह प्रेग्नेंट हैं। किशोरी ने यह बाद अपने ममेरे बहनोई को बतायी, जिसके बाद आरोपी ने लड़की को गर्भपात की दवा खिला दी।
दवा का असर होने के बाद लड़की की तबीतय बिगड़ने लगी। परिजनों ने पीड़ित लड़की को आनन-फानन में जीएमसीएच में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक युवती चार महीने के गर्भवती थी। किशोरी की मौत की खबर सुनते ही आरोपी बहनोई फरार हो गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आराधना मिश्रा ‘मोना’: विधायक से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर!

    आराधना मिश्रा ‘मोना’: विधायक से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर!

    एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

    एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन