मुजफ्फरपुर में एनएच-28 पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

 मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में अहले सुबह NH 28 पर एक अज्ञात व्यक्ति का डेड बॉडी मिला है। शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जुट गई, जिसके बाद मामले की सुचना सदर थाने की पुलिस को दी गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । सदर थाना क्षेत्र के भीखनपुर चौक के समीप का है जहा अहले सुबह लोगो की नज़र NH 28 पर पड़े एक डेड बॉडी पर पड़ी जिसके बाद यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जुट गई।
हालांकि घटनास्थल मनियारी और सदर थाना के सीमा के समीप का था जिस कारण दोनों थाना की पुलिस मौक़े पर पहुंची तब पता चला कि सदर थाना क्षेत्र का मामला है जिसके बाद सदर थाना की पुलिस मामले की जांच की वही घटनास्थल पर लोगों के बीच कई तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है कुछ लोगों का कहना है कि मृतक व्यक्ति स्थानीय नहीं है तो फिर अहले सुबह वह पैदल वहां कैसे पहुंचा तो कुछ लोगो का कुछ और ही कहना है हालांकि पुलिस जांच के दौरान मृतक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
वहीं पूरे मामले को लेकर सदर थाना अध्यक्ष अश्मित कुमार से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है पुलिस मामले की जांच कर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल मृतक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं पूरा मामला क्या है यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पायेगा।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान