साली के प्यार में किलर बना जीजा

 पत्नी का करवाया मर्डर

 गया। बिहार के गया में साली के प्यार में पागल जीजा ने अपनी ही बीवी को मौत के घाट उतरवा दिया। कॉन्ट्रैक्ट किलर से पत्नी की हत्या करवा दी। आरोपी बीमा कंपनी को भी चूना लगाने की फिराक में था। लेकिन, पुलिस ने उसकी साजिश पर न सिर्फ पानी फेर दिया बल्कि हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के दो दोस्तों की भी दबोच लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति ने साली से शादी करने के लिए पत्नी की हत्या के लिए हत्यारों को 35 हजार रुपए दे चुका था।
दरअसल यह मामला एक लूट मर्डर का है जिसके अनुसंधान में चौंकाने वाला खुलासा गया पुलिस ने किया है। जिले के कपड़ा व्यवसायी पंकज कुमार की पत्नी अंजली कुमारी की हत्याकांड की पुलिस छानबीन कर रही थी। 10 दिसंबर को गया के डुमरिया प्रखंड के बोधि बीघा थाना क्षेत्र के रामपुर और महुडी बाजार के बीच एक दंपती के साथ लूटपाट हुई थी। लूटपाट के दौरान महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस कांड उद्भेदन के साथ हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल, दो कारतूस और तीन मोबाइल भी बरामद किया है। छानबीन में पता चला है कि भदवर थाना के भोकहा निवासी कारोबारी पंकज कुमार ने ही कॉन्ट्रैक्ट किलर की मदद लेकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतरवाया था क्योंकि वह अपनी साली से साथ नाजायज रिश्ते को शादी में बदलना चाहता था और पत्नी इस राह में रोड़ा बनी हुई थी।
एसएसपी आशीष भारती बताया कि मृतका के पति पंकज कुमार का अपनी साली के साथ पोस्ट मैरिटल रिेलेशन था और उसे अपनी बीवी बनाना चाहता था। इसके लिए उसने महीनों पहले अपनी पत्नी को रास्ते से हटाकर अपनी साली से विवाह करने का प्लान तैयार कर लिया। लेकिन वह एक टिकट में दो गेम खेलना चाहता था। पत्नी को रास्ते से हटा कर पंकज न सिर्फ साली को घर लाना चाहता था बल्कि बीमा कंपनी को चुना लगाकर मोटी रकम हासिल करने की नीयत से उसने अपनी पत्नी के नाम से पांच-पांच लाख के दो बीमा भी छह माह पूर्व करवा दिया था। लेकिन पुलिस की सक्रियता से बीमा कंपनी के रुपये सुरक्षित बच गए।

  • Related Posts

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading
    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल