101 डीएसपी का हुआ तबादला

 बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल

 पटना। बिहार पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं। राज्य में 101 डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। गुरुवार को गृह विभाग ने इन पदाधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की। विभाग के अनुसार, इन सभी पदाधिकारियों को हाल ही में डीएसपी पद का उच्चतर प्रभार दिया गया था। अब इन्हें नई पोस्टिंग दी गई है। बिनोद कुमार सिंह को आर्थिक अपराध ईकाई में, संजीत कुमार सिन्हा डीएसपी टाउन पटना में बतौर डीएसपी तैनात किया गया है।
गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, त्रिलोक कुमार सिंह को खगड़िया में ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है। इसी तरह, विजय कुमार गुप्ता को कैमूर, संतोष कुमार सिंह को बक्सर और रंजीत कुमार सिंह को बेगूसराय में ट्रैफिक डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, कृष्ण बली सिंह को बेगूसराय, अमलेश कुमार को भागलपुर, निर्मल कुमार पासवान, को गया और दयाशंकर प्रसाद को सारण में बतौर स्पेशल क्राइम डीएसपी की पोस्टिंग दी गई है। सुनील कुमार पांडेय को ईओयू, तो राजकुमार सिंह को निगरानी इकाई में डीएसपी बनाकर भेजा गया है।

  • Related Posts

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading
    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल