बहन के ससुराल पहुंचा था भाई, अचानक पिटाई के बाद जीजा और ससुर को मारी गोली 

द न्यूज 15 
आरा बिहिया । आरा के भोजपुर में बहन की विदाई कराने गये युवक ने अपने बहनोई और उसके पिता को गोली मार दी। इससे पहले दोनों बाप-बेटे की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई भी की गयी। इसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। यह वारदात तीयर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव की बुधवार की दोपहर की है।
घायलों में हेतमपुर गांव निवासी श्रीराम सिंह यादव और उनका 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार यादव शामिल हैं। इनमें श्रीराम सिंह के दाहिने हाथ की अंगुली में गोली लगी है, जो आर-पार हो गई है। वहीं सोनू के दाहिने पैर में गोली लगी थी, जो फंस गयी थी। घटना के संबंध में श्रीराम सिंह यादव ने बताया कि उनके बेटे सोनू की शादी गड़हनी थाना के इंग्लिशपुर गांव में हुई है। बुधवार की सुबह उनकी बहू का भाई अपने चाचा और अन्य लोगों के साथ घर पर आया और कहा कि वह आज ही अपनी बहन को विदा करा ले जायेगा। इस पर श्रीराम सिंह ने कहा कि बाद में अच्छे से आइये, तब रीति-रिवाज के साथ विदाई की जायेगी, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ गया। इस बात को लेकर उनके बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद बहू के भाई और उसके साथ आए अन्य लोगों ने पहले लाठी-डंडों से पिटाई की। इसके बाद फायरिंग कर दी, जिसमें उनके दाहिने हाथ की अंगुली, जबकि उनके बेटे को दाहिने पैर में गोली लग गई।
वहीं घटना के बाद सभी आरोपित भाग निकले। दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि देर शाम तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी जा सकी थी। इधर, इलाज कर रहे डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बुजुर्ग के दाहिने हाथ की छोटी अंगुली में गोली लगी थी, जो आर-पार हो गई थी। जबकि उनके बेटे के दाहिने पैर में गोली लगी थी, जो अंदर फंसी थी। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दी गई है। अभी दोनों की हालत स्थिर है।

Related Posts

Malviya Nagar Fire: 21 मौतें, होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज, पकड़ने के लिए छापेमारी 

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल…

Continue reading
मदरसे जा रही 12 साल की बच्ची का शव बरामद, बडगाम में रेप और हत्या की आशंका से सनसनी

मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के गालवानपोरा गांव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

  • By TN15
  • June 10, 2026
Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

  • By TN15
  • June 10, 2026
UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम