‘कहीं से भी एक लड़की ले आओ…’, धरना दे रहे पहलवानों पर WFI चीफ बृजभूषण ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Brij Bhushan Singh On FIR : भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों को खुले तौर पर नकार दिया. उन्होंने पूछा, नाबालिग लड़की को जांच कमेटी के सामने क्यों नहीं पेश करते? दरअसल, बृजभूषण सिंह पर कई लड़कियों के साथ यौन शोषण का आरोप है जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है.

बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए कहा, इन आरोपों में एक मामला नाबालिग से भी जुड़ा हुआ है. मैं पूछता हूं उस नाबालिग को जांच कमेटी के सामने क्यों नहीं पेश किया जा रहा?

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, मैंने एक आरडीओ दिया है… धरने पर बैठा खिलाड़ी एक लड़की से कहता है कि किसी भी एक लड़की का इंतजाम करा दो. किसी भी तरह से कर दो… मतलब ये कि ये लोग 4-4 महीने मेरे खिलाफ सबूत इकठ्ठा करेंगे और उनको पेश कर देंगे.

‘अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा’

बृजभूषण सिंह ने कहा, मुझे सुप्रीम कोर्ट पर पूरा विश्वास है. इस देश में सुप्रीम कोर्ट से कोई बड़ा नहीं हो सकता. सुप्रीम कोर्ट के सामने एफआईआर करने की बात आई है. जांच एजेंसी पर मुझे पूरा भरोसा है. मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं और इन आरोपों का सामना करने के लिए तैयार हूं, जांच में सहयोग करने के लिए भी तैयार हूं.

उन्होंने आगे कहा, इन लोगों की मांग लगातार बदलती है. जनवरी में इस्तीफा देने की इनकी मांग थी. मैंने तब भी कहा था कि मैंने अगर अपने पद से इस्तीफा दे दिया तो इसका मतलब ये है कि मैंने इनके आरोपों को स्वीकार कर लिया है… इस्तीफा देना बड़ी बात नहीं है मगर अपराधी बनकर नहीं.

‘साजिश के पीछे कांग्रेस का हाथ’

मैं शुरू से ही कह रहा हूं कि इसमें देश के कुछ उद्योगपतियों जिनको मुझसे कष्ट है और कांग्रेस का हाथ है. आज दिख गया कि इसमें किसका हाथ है. दरअसल, आज पहलवानों के धरने को समर्थन देने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जंतर मंतर पहुंची थीं.

  • Related Posts

    कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी!
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की खबर है।…

    Continue reading
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ और उद्धव ठाकरे गुट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

    • By TN15
    • June 23, 2026
    El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

    “गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों से बढ़कर केवल मंदिर जाना ही धर्म नहीं है?”

    • By TN15
    • June 23, 2026
    “गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों से बढ़कर केवल मंदिर जाना ही धर्म नहीं है?”

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

    • By TN15
    • June 23, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    • By TN15
    • June 23, 2026
    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    • By TN15
    • June 23, 2026
    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत

    • By TN15
    • June 23, 2026
    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत