PM Modi in Karnataka : कांग्रेस ने मुझे अब तक 91 टाइम अलग-अलग गालियां दी हैं… बीदर में गरजे नरेंद्र मोदी

PM Narendra Modi In Karnataka Rally: कर्नाटक व‍िधानसभा चुनाव के ल‍िए बीजेपी ने अपने स्‍टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी को मैदान पर उतार द‍िया है। पीएम मोदी इस साल नौवीं बार कर्नाटक पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने पहली जनसभा बीदर में की।

बेंगलुरु । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (Narendra Modi) को कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी कर्नाटक के बीदर में पहली जनसभा की। पीएम मोदी ने कहा क‍ि कांग्रेस हर उस व्यक्ति से नफरत करती है जो सामान्य मानवी की बात करता है, जो उनके भ्रष्टाचार को सामने लाता है, जो उनकी स्वार्थ भरी राजनीति पर प्रहार करता है। इस चुनाव में भी कांग्रेस ने फिर से मुझे गालियां देने का काम शुरू कर दिया है। अब तक मुझे कांग्रेस के लोगों ने 91 बार अलग अलग गालियां दी हैं। इन गालियों के शब्दकोष में टाइम खराब करने की बजाए अगर कांग्रेस ने इतनी मेहनत Good Governance में की होती तो इनकी इतनी दयनीय स्थिति नहीं होती।

‘कर्नाटक की बड़ी भूमिका तय करने वाला चुनाव’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा क‍ि कर्नाटक का यह चुनाव केवल 5 वर्ष के लिए सरकार बनाने मात्र का नहीं है, यह कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने का चुनाव है। ये विकसित भारत के लिए कर्नाटक की बड़ी भूमिका तय करने वाला चुनाव है और भारत विकसित तभी होगा जब कर्नाटक का कोना-कोना विकसित होगा।

बीदर के हुमनाबाद में मोदी की जनसभा

पीएम नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बीदर जिले के हुमनाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हैं। पीएम मोदी ने कहा क‍ि मुझे बीदर का आशीर्वाद पहले भी मिला था। यह चुनाव सिर्फ जीतने के लिए नहीं है, यह कर्नाटक को देश का नंबर 1 राज्य बनाने का चुनाव है। राज्य का विकास तभी हो सकता है जब उसके सभी इलाके का विकास हो। यह चुनाव राज्य की भूमिका तय करेगा और इसे नंबर 1 बनाने के लिए डबल इंजन सरकार राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

‘ कांग्रेस ने सिर्फ समाज को बांटा’

पीएम मोदी ने कहा क‍ि करोड़ों माताओं-बहनों के बैंक खाते बीजेपी ने खुलवाए, उसमें सरकारी मदद सीधे पहुंचे यह व्यवस्था बीजेपी ने की, बिना गारंटी मुद्रा लोन मिले ये व्यवस्था बीजेपी ने की, मुफ्त राशन की व्यवस्था बीजेपी ने की… हमारे बंजारा साथियों की कांग्रेस ने कभी सुध नहीं ली लेकिन हमने उनको भी विकास से जोड़ा। बीजेपी के इन सेवा कार्यों के बीच कांग्रेस ने सिर्फ समाज को बांटा। जाति, मत, पंथ के आधार पर बंटवारा किया और शासन के नाम पर सिर्फ तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया।

‘बीदर की 30 हजार बहनों को हमने ‘लखपति दीदी’ बनाया ‘

पीएम मोदी ने कहा क‍ि कांग्रेस को कभी गरीब की तकलीफ समझ ही नहीं आई, इन्होंने कभी गरीबी देखी ही नहीं। कांग्रेस वो दल है जो विकास में भी राजनीति करती है, रोड़े अटकाती है। उन्‍होंने कहा क‍ि जब तक कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार रही उसने गरीबों के घर बनाने की रफ़्तार धीमी कर दी। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद कर्नाटक में गरीबों को 9 लाख के आस पास पक्के घर मिलना तय हुआ। भाजपा ने बीदर में करीब 30 हजार घर बनाए हैं यानी बीदर की 30 हजार बहनों को हमने ‘लखपति दीदी’ बनाया है।

 

‘कांग्रेस ने छत्तीसगढ़-राजस्थान के किसानों से जो वादे क‍िए वो आज भी अधूरे’

पीएम मोदी ने कहा क‍ि इन्होंने छत्तीसगढ़ और राजस्थान के किसानों से जो वादे किए वो अभी तक धरती पर उतरे नहीं हैं। कांग्रेस ने इस क्षेत्र के गन्ना किसानों को अपने हाल पर छोड़ दिया था जबकि हम उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर दूर कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि कांग्रेस की सरकार के समय देश में सिर्फ 40 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन होता था जबकि हमारी सरकार में यह उत्पादन बढ़ कर 400 करोड़ लीटर से भी ज्यादा का हो गया है। पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ने से गन्ना किसानों को बहुत लाभ हुआ है।

‘पीएम किसान सम्मान निधि में कांग्रेस-जेडीएस ने डाली थी रुकावट’

पीएम मोदी ने कहा क‍ि कांग्रेस राज में 100 से ज्यादा ऐसी सिंचाई योजनाएं थी जो दशकों से लटकी हुई थीं। बीते 9 वर्षों में दशकों से अधूरी पड़ी 60 से ज्यादा सिंचाई योजनाओं को हम पूरा कर चुके हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि जब हमने पीएम किसान सम्मान निधि शुरू की थी तब कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार थी। इनको किसानों से कितनी नफरत है देखिए कि ये लाभार्थी किसानों की सूची केंद्र सरकार को भेजने में रुकावटें पैदा करते थे। उनको तकलीफ यह थी इसमें बीच में कोई कटकी नहीं थी, पैसा सीधे किसानों के खाते में जा रहा था।

 

कांग्रेस ने मुझे अब तक 91 टाइम अलग-अलग गालियां दी हैं… बीदर में गरजे नरेंद्र मोदी

मोदी ने कहा क‍ि आप सब एक ऐसा कर्नाटक चाहते हैं जहां हाइवे और एक्सप्रेस-वे का विस्तार होता रहे, जहां मेट्रो की सुविधा और ज्यादा जिलों तक हो, जहां और भी अधिक संख्या में ‘वन्दे भारत’ जैसी आधुनिक ट्रेनें चलें, जहां हर खेत में सिंचाई की आधुनिक सुविधाएं हो… पिछले पांच वर्षों में सामान्य मानवी ने कर्नाटक में विकास की जो रफ़्तार देखी है वो रुकना नहीं चाहते और आपके इन सपनों को पूरा करने का बीड़ा बीजेपी ने उठाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा क‍ि कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने के लिए यहां डबल इंजन सरकार का बने रहना बहुत जरूरी है। जब केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की भाजपा की सरकार की डबल शक्ति लगेगी तो कर्नाटक को नंबर वन बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। पीएम मोदी ने कहा क‍ि कर्नाटक को देश का नंबर-1 राज्य बनाने के लिए यहां डबल इंजन सरकार का होना बेहद जरूरी है। कांग्रेस की सरकार में हर साल 30 हजार करोड़ रुपये के आसपास विदेशी निवेश कर्नाटक में आता था जबकि बीजेपी की सरकार में अब हर साल करीब 90 हजार करोड़ रुपये का विदेशी निवेश कर्नाटक में आ रहा है। डबल इंजन सरकार का मतलब होता है- डबल बेनिफिट, डबल स्पीड।

पीए मोदी के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, वह शनिवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान के जरिए बीदर हवाई अड्डे पर पहुंचे। फरवरी के बाद से पीएम मोदी का इस साल कर्नाटक का यह नौवां दौरा है। राज्य में 10 मई को 224 सीट पर विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के नतीजे 13 मई का आएंगे। मोदी ने कर्नाटक के बीदर जिले के हुमनाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया।

विजयपुरा में एक बजे जनसभा

इसके बाद वह विजयपुरा के लिए उड़ान भरेंगे। यहां वह दोपहर एक बजे एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा को संबोधित करने के बाद वह बेलगावी जिले के कुड़ाची जाएंगे। वह वहां दोपहर करीब पौने दो बजे लोगों को संबोधित करेंगे।

बेंगलुरु उत्तर में रोड शो

बाद में मोदी बेंगलुरु उत्तर में रोड शो करने के लिए शाम को बेंगलुरु रवाना होंगे। बेंगलुरु में रात्रि विश्राम के बाद वह जन सभाएं करने के लिए रविवार सुबह राजभवन से कोलार, रामनगर जिले के चन्नापटना और हासन जिले के बेलूर जाएंगे।

मैसूरु में भी रोड शो करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री रविवार को मैसूरु में भी रोड शो करेंगे। कार्यक्रम के बाद वह मैसूरु से दिल्ली रवाना होंगे।

  • Related Posts

    कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी!
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की खबर है।…

    Continue reading
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ और उद्धव ठाकरे गुट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Explained: NEET UG री-एग्जाम पेपर खत्म, सवाल अधूरे! अंडरगारमेंट्स में फोन से लेकर हिजाब तक कैसे बना बवाल?

    • By TN15
    • June 23, 2026
    Explained: NEET UG री-एग्जाम पेपर खत्म, सवाल अधूरे! अंडरगारमेंट्स में फोन से लेकर हिजाब तक कैसे बना बवाल?

    दुनिया को बेधड़क तेल बेचेगा ईरान, अमेरिका ने हटा लिया बैन, भारत को होगा बंपर फायदा!    

    • By TN15
    • June 23, 2026
    दुनिया को बेधड़क तेल बेचेगा ईरान, अमेरिका ने हटा लिया बैन, भारत को होगा बंपर फायदा!    

    कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी!

    • By TN15
    • June 23, 2026
    कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी!

    राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंचा लखनऊ अग्निकांड का मामला, शिकायतकर्ता ने की विस्तृत जांच की मांग

    • By TN15
    • June 23, 2026
    राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंचा लखनऊ अग्निकांड का मामला, शिकायतकर्ता ने की विस्तृत जांच की मांग

    महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ माकपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गौतमबुद्धनगर को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 23, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ माकपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गौतमबुद्धनगर को सौंपा ज्ञापन

    लखनऊ आग हादसे में  जिंदा जले 15 बच्चे : शासन प्रशासन की खामियों पर पर्दा डाला जाता रहा तो हालात और भी भयावह होंगे!

    • By TN15
    • June 23, 2026
    लखनऊ आग हादसे में  जिंदा जले 15 बच्चे : शासन प्रशासन की खामियों पर पर्दा डाला जाता रहा तो हालात और भी भयावह होंगे!