बृजभूषण शरण सिंह ने द्वाबा महोत्सव में कुश्ती प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, ओलंपिक में मिट्टी की कुश्ती की बढ़ेगी शोभा

जितेन्द्र पाठक

संतकबीरनगर, 15 नवंबर 2025 – राष्ट्रीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने संतकबीरनगर के धनघटा में आयोजित द्वाबा महोत्सव के तीसरे दिन कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया। हेलीकॉप्टर से आयोजन स्थल पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह का आयोजक नीलमणि, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ. सत्यपाल पाल, पूर्व प्रमुख हैसर प्रिंस अगम सिंह और पूर्व प्रमुख नाथनगर दिगपाल पाल ने त्रिशूल भेंट कर स्वागत किया।

बृजभूषण शरण सिंह का संबोधन:
अपने संबोधन में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “द्वाबा के कण-कण ने कुश्ती के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रीय फलक पर मिट्टी की कुश्ती में द्वाबा का कोई मुकाबला नहीं था।” उन्होंने पहलवानों को प्रतिस्पर्धा और कठिन परिश्रम जारी रखने की सलाह दी और कहा, “जल्द ही मिट्टी की कुश्ती ओलंपिक आयोजन की शोभा बढ़ाएगी।” उन्होंने द्वाबा महोत्सव के ऐतिहासिक आयोजन और यहां की संस्कृति-सभ्यता को संरक्षित करने के लिए आयोजन समिति को बधाई दी।

कुश्ती प्रतियोगिता की मुख्य बातें:
हैसर के पहलवान संजय ने बनारस के पहलवानों को दी पटखनी, चर्चित रही।मोनू बड़गो और शैलेश खजनी की कुश्ती में प्वाइंट के आधार पर शैलेश विजयी।ग्वालियर के पहलवान कौशल गुज्जर और नोएडा के हरेंद्र मालिक की कुश्ती दर्शनीय रही।
आलोक बड़हलगंज और अरविंद प्रयागराज की कुश्ती पर दर्शक मंत्रमुग्ध दिखे।
कार्यक्रम में मौजूद:
– भाजपा जिला महामंत्री गणेश पांडेय, अशोक यादव, गंगा प्रसाद यादव, बिट्टू राय, अनुभव शुक्ला, डॉ. मनोज शुक्ला, अंकित पाल, उमेश राय, राजन राय और अन्य।

  • Related Posts

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

    Continue reading
    एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

    अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!