भागलपुर में हुआ बम ब्लास्ट, मैदान में खेल रहे 7 बच्चे हुए जख्मी

  भागलपुर। बिहार के भागलपुर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां के हबीबपुर थाना क्षेत्र के खिलाफत नगर में बम ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में 7 बच्चे जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मैदान में बच्चे खेल रहे थे, तभी अचकनक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर 7 बच्चे घायल हो गए।
यह विस्फोट कूड़े के ढेर के पास हुआ है। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आनंद कुमार ने बताया कि यह विस्फोट शहर के हबीबपुर पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत खिलाफत नगर इलाके में हुआ और ऐसा मालूम होता है कि बच्चों ने अनजाने में विस्फोटक पदार्थ छू लिया। उन्होंने कहा, “घटना में 7 बच्चे घायल हो गए, जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
एसएसपी ने कहा, “घटना दोपहर के आस-पास हुई और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ-साथ श्वान दस्ता भी मौके पर पहुंच गया है, ताकि यदि कचरे के ढेर में कोई विस्फोटक है तो उसे निष्क्रिय किया जा सके। साथ ही विस्फोट की प्रकृति का भी पता लगाया जा सके।” उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन भी किया गया है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग