बाढ़ पीड़ितों से मिलने बुलेट से पहुंचे पप्पू यादव

कहा- ‘मंत्री बैठकर दारू पी रहे हैं, जनता पानी में डूब रही’

 सहरसा/पूर्णिया। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। कोशी बांध के पास पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों से मिलने बुलेट चलाकर पहुंचे और उनका दुख-दर्द सुना। सांसद की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने कई बाढ़ पीड़ितों राशन और पैसे दिए। जनता से मिलने के दौरान उन्होंने नीतीश सरकार और विपक्ष दलों पर जमकर निशाना साधा।
पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री बैठकर दारू (शराब) पी रहे हैं। जनता पानी में डूब रही है। सरकार की तरफ से बाढ़ पीड़ितों को मरने के लिए अकेला छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में करोड़ों अरबों खर्च होता है लेकिन बाढ़ पीड़ितों के लिए कुछ भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में हरियाणा में दर्जनों हेलीकॉप्टर हैं और बाढ़ पीड़ितों के लिए कुछ भी नही हैं। अभी तक यहां पर NDRF की कोई टीम नहीं आई है। लोग खाने पीने के लिए तरस रहे है। सरकार बाढ़ का स्थाई समाधान क्यों नही निकल रही है। पप्पू यादव ने कहा कि सरकार के लोग चुनाव के दौरान एक क्विंटल अनाज दे देंगे और फिर चुनाव में उन्हें वोट मिल जायेगा। सरकार के लोग यही सोचते हैं।
पप्पू यादव ने बाढ़ से आई तबाही के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को जिम्मेदार कराया है। उन्होंने कहा कि पूरा बिहार जल त्रासदी के संकट से लड़ रहा है और सत्ता पक्ष दिल्ली में तो विपक्ष विदेश में घूम रहा है। उन्होंने कहा कि 40 सालों से बिहार में जिन-जिन की सरकार है उसने बिहार में बाढ़ के लिए क्या किया। कब तक कोशी, सीमांचल और मिथिलांचल के लोगों को परेशान कीजिएगा। लोग भूखे मर रहे हैं, जानवरों के लिए चारा की व्यवस्था नहीं है।अस्पताल में सांप काटने की दवा नहीं उपलब्ध है और सरकार कह रही है की बाढ़ से निपटने के लिए उनके पास सभी साधन मौजूद हैं।
सांसद ने कहा कि अभी तक एक भी कम्युनिटी किचन की शुरुआत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि गांव के गांव भूखे हैं। पानी के लिए तरस गए हैं तो दूसरी तरफ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम के पास नाव चलाने के लिए तेल नहीं है। लोग किसी तरह 300 से 400 रुपए खर्च कर भाड़े की नाव से बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर नेपाल से इतना डर क्यों है। क्यों नेपाल से वार्ता नहीं होती क्यों हर वर्ष नेपाल भारत को तबाह करता है।

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग