पटना में खूनी खेल, पत्नी और साली को गोली मारकर पति ने की खुदकुशी

 पटना। बिहार में पटना के बाढ़ में एक हैरान कर देने वाली घटना में, एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी और साली पर गोली चला दी, जिससे पत्नी की मौत हो गई और साली गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना पंडारक के बिहारी बीघा की है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते यह वारदात हुई है। दीपक की पत्नी कुछ महीने पहले ही अपने मायके से वापस आई थी, और बताया जा रहा है कि ससुराल में उसके साथ मारपीट की गई थी। दीपक अपनी पत्नी को वापस लाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन संभवतः वह जाने को तैयार नहीं थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि यह घरेलू विवाद का मामला है। दीपक कुमार की पत्नी कुछ महीने पहले ही अपने ससुराल से वापस आयी थी। उसके साथ ससुराल में मारपीट की बात सामने आयी है। चर्चा है कि दीपक अपनी पत्नी को वापस ले जाने का प्रयास कर रहा था।
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायल साली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दीपक की पत्नी और साली दोनों गर्भवती थीं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा