रिटायर्ड शिक्षक के घर चल रहा था मौत का कारखाना

 मिनी गन फैक्ट्री से कई हथियार और उपकरण बरामद, 7 गिरफ्तार

 बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है और सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 922 के किनारे चंदा गांव में हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक घर में हथियार बनाए जा रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और हथियार बनाने का सामान और अधबने हथियार बरामद किए। पकड़े गए लोगों में पांच मुंगेर, एक सीतामढ़ी और एक बक्सर जिले का रहने वाला है। पुलिस का मानना है कि मुंगेर के कारीगर कुछ दिनों से यहां हथियार बना रहे थे।
यह मिनी गन फैक्ट्री एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में चल रही थी। बक्सर के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांवमें स्वर्गीय रामचंद्र लाल के बेटे वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर में अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने डुमरांव एसडीपीओ आफ़ाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापेमारी का निर्देश दिया। टीम ने छापेमारी कर हथियार बनाने का सामान और सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार लोगों में मकान मालिक वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के अलावा सीतामढ़ी जिले के बोक्ता बरही गांव निवासी बिन्दा शाह का बेटा पिंटू शाह, मुंगेर जिले के कासिम बाज़ार थाना क्षेत्र के हजरतगंज बारा गांव निवासी मोहम्मद नूर का बेटा मोहम्मद आजाद, मोहम्मद उस्मान का बेटा मोहम्मद मोनू, मोहम्मद शमीम का बेटा मोहम्मद अब्दुल्लाह, मोहम्मद जहीर का बेटा मोहम्मद राजू और मुंगेर जिले के ही पूरब सराय फारिंग थाना क्षेत्र के मिन्नत नगर निवासी मोहम्मद इस्लाम का बेटा मोहम्मद इबरार शामिल हैं।
पुलिस ने मौके से 36 पीस पिस्टल टाइगर प्लेट, 35 पीस कॉर्क रड, 33 पीस बैरल, 20 पीस बट, 3 ड्रिल मशीन, 1 लेथ मशीन, 1 ग्राइंडिंग मशीन और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस गोरखधंधे में कोई और भी शामिल है।
पुलिस को शक है कि कुछ प्रभावशाली लोग भी इस अवैध धंधे में शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह फैक्ट्री कुछ ही दिनों से चल रही थी। पुलिस ने समय रहते इस गैंग का पर्दाफाश कर एक बड़ी वारदात को होने से रोक दिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

  • Related Posts

    नितेश राणे ने विपक्ष को बताया ‘औरंगजेब का वंशज’, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- ‘वो रोज सुबह उठकर…’
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले के…

    Continue reading
    तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हिंदू होकर मुसलमान के साथ घूमती हो’, मुजफ्फरनगर मामले में युवती की आपबीती, कहा- महताब को बुरी तरह पीटा

    • By TN15
    • July 13, 2026
    ‘हिंदू होकर मुसलमान के साथ घूमती हो’, मुजफ्फरनगर मामले में युवती की आपबीती, कहा- महताब को बुरी तरह पीटा

    सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक

    • By TN15
    • July 13, 2026
    सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक

    नितेश राणे ने विपक्ष को बताया ‘औरंगजेब का वंशज’, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- ‘वो रोज सुबह उठकर…’

    • By TN15
    • July 13, 2026
    नितेश राणे ने विपक्ष को बताया ‘औरंगजेब का वंशज’, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- ‘वो रोज सुबह उठकर…’

    चंडीगढ़ में हिट एंड रन: डिस्को क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दो युवकों को रौंदा, चालक फरार

    • By TN15
    • July 13, 2026
    चंडीगढ़ में हिट एंड रन: डिस्को क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दो युवकों को रौंदा, चालक फरार

    तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा

    • By TN15
    • July 13, 2026
    तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा

    नोएडा: फर्जी कॉल सेंटर से सगे भाइयों समेत 4 अरेस्ट, एयरलाइंस में नौकरी का लालच देकर 500 को ठगा

    • By TN15
    • July 13, 2026
    नोएडा: फर्जी कॉल सेंटर से सगे भाइयों समेत 4 अरेस्ट, एयरलाइंस में नौकरी का लालच देकर 500 को ठगा