रानीगंज में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन का रक्तदान शिविर : 130 यूनिट रक्त संग्रहित

अनूप जोशी

रानीगंज-रानीगंज के एनएसबी रोड स्थित संत निरंकारी भवन में रविवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 130 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान से पहले सभी रक्तदाताओं का ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल और वजन की जांच की गई, और इसके बाद उनका रक्तदान लिया गया।
इस कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के मेयर परिषद दिब्येंदु भगत, और संत निरंकारी मिशन रानीगंज शाखा के सदस्य दिलीप सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
इस दौरान संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के प्रमुख दिलीप सिंह ने बताया इस वर्ष भी हमने रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। इसमें रानीगंज के साथ-साथ अंडाल, उखड़ा, जेके नगर और नीमचा जैसे क्षेत्रों से संत निरंकारी मिशन के भक्तों ने भाग लिया। हमने आसनसोल जिला ब्लड बैंक के अधिकारियों से भी बातचीत की, जिन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा इस आयोजन की सफलता और लोगों की बढ़ती जागरूकता को देखकर हम भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग और शिविर आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।

  • Related Posts

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

    Continue reading
    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार