रानीगंज में किक बॉक्सिंग फाइटिंग प्रतियोगिता आयोजित

अनूप जोशी

रानीगंज-रानीगंज शहर के लक्ष्मी मैरेज हॉल में रविवार को किक बॉक्सिंग फाइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रानीगंज के एक बॉक्सिंग क्लब ने तीन श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए, जिसमें पश्चिम बंगाल के 92 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इनमें 52 पुरुष और 40 महिला प्रतियोगी शामिल थे।
रानीगंज के समाजसेवी तापस तिवारी,देवेन साव,डॉक्टर एसके माजी, रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी चित्तातोस मंडल, रानीगंज वार्ड पार्षद राजू सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष संदीप भलोटिया द्वारा विशेष रूप से किया गया।
इस दौरान संदीप भलोटिया ने किक बॉक्सिंग और मार्शल आर्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कराटे जैसे कठिन मुकाबले से अलग है, क्योंकि इसमें आमने-सामने की प्रतिस्पर्धा होती है और शरीर पर चोटें कम लगती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बंगाल और विश्व के अनेक छात्र, छात्राएं और महिलाएं इस प्रकार की मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेकर अपने भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
प्रतियोगिता के अंत में सफल प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया।

  • Related Posts

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

    Continue reading
    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन