निसहायों के बीच कंबल वितरण

वरीय नागरिक सेवा संस्थान का सराहनीय प्रयास

कटरा। कटरा प्रखंड के राजाडीह गांव में निसहाय, जरूरतमंद और कुष्ठ रोगियों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान, मुजफ्फरपुर के बैनर तले हुआ, जिसकी अध्यक्षता चितरंजन सिंहा कनक ने की।
संस्थान ने “सर्विस टू मैन इज सर्विस टू गॉड” के सिद्धांत पर काम करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया। कंबलों की व्यवस्था सेवानिवृत्त प्रोफेसर वेणु राय, प्रेम कुमार वर्मा, शैलेंद्र कुमार ज्योतिषाचार्य, डॉक्टर प्रेम वदा दास, और नीरज कुमार सिंहा के स्वजन द्वारा की गई थी।
संस्थान जरूरतमंदों के बीच न केवल कंबल वितरित करता है, बल्कि मुफ्त चिकित्सा सेवा भी उपलब्ध कराता है। इस पहल से गरीब और वंचित वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
कार्यक्रम में श्री प्रेम कुमार वर्मा, श्री मधु मंगल ठाकुर, और श्रीमती मीना शर्मा समेत अन्य लोग शामिल थे।
इस कंबल वितरण से कमल साहनी, बालेश्वर साहनी, निरंजन साहनी, मंजू देवी, हेमा देवी, सुबोध राम, काली देवी, सुनैना देवी, सुमित्रा देवी, नसीमा खातून, छोटकी देवी, सुदामा देवी, कौशल्या देवी, मदसिया देवी, सीताराम साहनी, राजेंद्र साहनी, जगतारण देवी, बृजनंदन पासवान जैसे कई जरूरतमंदों को राहत मिली।
इस कार्यक्रम के माध्यम से संस्था ने गरीब और निसहाय वर्ग की सेवा में अपना योगदान दिया। यह समाज सेवा के प्रति समर्पण और इंसानियत की मिसाल है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे