भाकियू ने सांसद डॉ. महेश शर्मा के सामने उठाई एसएसपी व ऋण माफी की मांग

ऋषि तिवारी
नोएडा। गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद तथा लोकसभा हाउसिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा से भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रतिनिधियों ने उनके कैंप कार्यालय पर मुलाकात की और इस दौरान भाकियू ने किसानों की लंबे समय से चली आ रही एमएसपी के साथ खरीद ऋण माफी एवं बिजली के निजीकरण को निरस्त करने जैसी पुरानी मांगों को उठाया है।

भारतीय किसान यूनियन गुट के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधि मंडल ने गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा से मुलाकात की और अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कृषि नीति में बदलाव की आवश्यकता तथा किसानों की आजीविका पर विचार करने के साथ ही काफी लंबे समय से किसानों की चली आ रही एमएसपी के साथ खरीद, व्यापक ऋण माफ एवं बिजली के निजीकरण को निरस्त करने जैसी कई मांगे उठाई गई है।

इस बैठक में सभी किसान नेताओं का मानना था कि सत्तारूढ गठबंधन को पूरे भारत में 159 लोकसभा सीटें किसान आंदोलन की वजह से खोनी पड़ी है और इसलिए किसानों की मांगों को पूरा किया जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधिमंडल में भाकियू (टिकैत) गुट के महानगर अध्यक्ष श्रीपाल भाटी, एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, सिंहराज सिंह गुर्जर, रविंद्र भगत तथा अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए है।

  • Related Posts

    तीन महिला पत्रकारों से छेड़छाड़ मामले में रात भर चले आंदोलन के बाद दिल्ली पुलिस को झुकना पड़ा, शिकायत दर्ज कर क्राइम ब्रांच को भेजा गया!

    जंतर-मंतर पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल…

    Continue reading
    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SC ने नहीं दी थी फॉर्म 6 की इजाजात? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए ‘ECI पर सवाल 

    SC ने नहीं दी थी फॉर्म 6 की इजाजात? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए ‘ECI पर सवाल 

    ‘हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी’, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी

    ‘हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी’, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी

    इंडिया गठबंधन में क्या गुल खिलाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य 

    इंडिया गठबंधन में क्या गुल खिलाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य 

    दिल्ली रेप: SC में पुलिस को फटकार, जज ने कहा- ‘…तो अपराधियों को लगे कि मारे जाएंगे’

    दिल्ली रेप: SC में पुलिस को फटकार, जज ने कहा- ‘…तो अपराधियों को लगे कि मारे जाएंगे’

    जीते जी जिनको दिया, तानों का उपहार

    जीते जी जिनको दिया, तानों का उपहार

    जाति का विनाश’: संतराम बीए, आंबेडकर और गांधी के बीच वाद-विवाद और संवाद

    जाति का विनाश’: संतराम बीए, आंबेडकर और गांधी के बीच वाद-विवाद और संवाद