BJP ने किया दावा : 10 फरवरी से ही होगा UP में जीत का सफर

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। विधान सभा चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा, कृषि कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन का यहां तक कि जाटलैंड कहे जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मतदाता भी भाजपा के पक्ष में ही वोट करेंगे। यह दावा करते हुए भाजपा के एक दिग्गज नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत का सफर 10 फरवरी यानि पहले चरण से ही शुरू हो जाएगी जो 7वें और अंतिम चरण तक कायम रहेगी।

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के दावे के विपरीत भाजपा के दिग्गज नेता ने यह दावा किया है कि पहले दोनों चरणों में होने वाले चुनाव में किसानों के आंदोलन का कोई असर नहीं होगा और पार्टी इस बार भी इस इलाके में 2017 से कम सीटें नहीं जीतेगी यानि पार्टी ने 2017 में जितनी सीटों पर जीत हासिल की थी इस बार उसके बराबर या उससे ज्यादा सीट ही हासिल करेगी।

दरअसल, प्रदेश में पहले चरण के तहत 10 फरवरी को 58 सीटों पर और दूसरे चरण के तहत 14 फरवरी को 55 सीटों पर मतदान होना है। इस पश्चिम और ब्रज क्षेत्र को किसानों का गढ़ कहा जाता है। इसी इलाके से किसान आंदोलन के अगुवा रहे राकेश टिकैत आते हैं और विपक्षी यह दावा कर रहे हैं कि सपा-रालोद गठबंधन ने भाजपा को इस इलाके में कमजोर कर दिया है।

आपको बता दें कि पहले और दूसरे चरण के तहत राज्य की 113 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। इसमें से 105 सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवार की घोषण कर चुकी है और बची हुई 8 सीटों पर भी पार्टी जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती है।

भाजपा के कुशल रणनीतिकार और उत्तर प्रदेश में कई बार कामयाबी हासिल कर चुके अमित शाह 23 जनवरी से एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मैराथन दौरा करने वाले हैं। यह बताया जा रहा है कि शाह पश्चिम और ब्रज सहित पूरे प्रदेश का दौरा कर सभी विधानसभा सीटों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। चुनावी मुहिम के तहत शाह पश्चिम उत्तर प्रदेश में जाट समुदाय के नेताओं के साथ भी मुलाकात कर सकते हैं ।

Related Posts

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

 2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

 2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई