बिहार में बीजेपी का बनाएंगे डेढ़ करोड़ सदस्य : दिलीप

 सदस्यता अभियान पर निकले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष,  कांटी में हुआ भव्य स्वागत

दीपक तिवारी

मुजफ्फरपुर। बिहार में हम बीजेपी का डेढ़ करोड़ सदस्य बनाएंगे। सदस्यता अभियान का शुरुआत 1 सितंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा सदस्य बनाकर प्रारंभ किया जाएगा। प्रधानमंत्री को सदस्य बनते ही बिहार बीजेपी के हजारों कार्यकर्ता इस अभियान में जुट जाएंगे। प्रदेश के हर एक परिवार से राष्ट्रवाद व देशभक्ति को मजबूत बनाने के लिए बीजेपी का कम से कम एक सदस्य बनना हमारा लक्ष्य है। निर्धारित समय सीमा के अंदर हम इस लक्ष्य को पूरा करेंगे।
उक्त बातें शनिवार को पटना से बेतिया जाने के क्रम में कांटी क्षेत्र के छपरा काली मंदिर पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में यह अभियान सत प्रतिशत सफल होगा। इस जिले में पूर्व मंत्री अजीत कुमार जैसे हजारों जीवंत कार्यकर्ता हमारे दल में हैं, जो पार्टी के कार्यक्रमों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को पूरा करने के लिए अनवरत संघर्ष कर रहे हैं।
इससे पूर्व छपरा काली मंदिर पहुंचते ही भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अजीत कुमार के नेतृत्व में श्री जायसवाल का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। अहले सुबह से जुटे हजारो कार्यकर्ताओं का उत्साह देखा श्री जायसवाल गाड़ी से उतरकर कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चलकर काली मंदिर पहुंचे, जहां काली मां का पूजा अर्चना किया एवं मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। काली मंदिर के महंत पंडित श्याम नारायण झा ने दिलीप जायसवाल , सतीश चंद्र दुबे व पूर्व मंत्री अजीत कुमार को पूजा अर्चना के उपरांत मां का चुंदरी आशीर्वाद स्वरूप में भेंट किया। मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे भी उपस्थित थे। श्री दुबे ने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का अपील किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में मुखिया इंद्र मोहन झा ,रणधीर कुमार सिंह,श्री कृष्णा , कमलेश कुमार सिंह,अशोक पासवान, कमलेश कांत गिरी, प्रभाकर चौधरी ,मोहम्मद शमीम, नंदन महतो, नूनू मिश्रा ,अनिल शाही, मंकू पाठक ,साकेत रमन पांडे, नागेंद्र पंडित , रंजीत चौधरी ,पप्पू सिंह ,उपेंद्र शाह, शिव कुमार सहनी ,मुन्ना सहनी, जयसिंह कुशवाह , अखिलेश शाह, राम आशीष राम, अनिल पंडित, राकेश कुमार सिंह, अमरजीत पासवान,राजकुमार शाह, चंदन पासवान, हरिनंदन राम, रमेश कुमार शर्मा उर्फ टुना शर्मा , राज किशोर सहनी आदि प्रमुख थे।

  • Related Posts

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को…

    Continue reading
    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए