यूपी चुनाव से पहले BJP-सपा में मुकाबला, MLC चुनाव में होगी सीधी टक्कर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए भी पार्टियों की तरफ से तैयारी तेज हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से काशी क्षेत्र के कार्यालय में वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए 10 जिलों के जिला अध्यक्ष जिला संयोजक और अन्य भाजपा पदाधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।

वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी की तरफ से भी वोटर से संपर्क के अलावा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की पहल महीनों पहले ही शुरू की जा चुकी है। एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से काशी क्षेत्र कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 10 जिला के जिला अध्यक्ष जिला संयोजक और अन्य भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए।

प्रमुख तौर पर इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरि ने मतदाताओं के मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सभी शिक्षकों से संपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया, हालांकि, अभी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इस चुनाव के लिए किसी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। जल्द ही पार्टी की ओर से इस पर कोई फैसला लिया जा सकता है।

समाजवादी पार्टी ने तय किया प्रत्याशी

वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी इस मामले आगे निकल गई है. सपा की तरफ से वाराणसी खंड एवं शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए वर्तमान एमएलसी आशुतोष सिन्हा को ही मैदान में उतारा गया है. आशुतोष सिन्हा महीनों पहले से ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से लेकर शिक्षक मतदाताओं से लगातार संपर्क करने में जुटे हैं। विधानसभा चुनाव के पहले विशेष तौर पर शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और अन्य दलों की यह एक महत्वपूर्ण परीक्षा होगी।
  • Related Posts

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान
    • TN15TN15
    • November 19, 2026

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री…

    Continue reading
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना
    • TN15TN15
    • November 19, 2026

    समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    • By TN15
    • November 20, 2026
    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक