भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने ट्रस्ट एक्ट का उल्लंघन कर अवैध तरीके से MGM कॉलेज पर कब्जा कर रखा है, तत्काल इस्तीफा दे दिलीप जायसवाल : कमलेश कुमार

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। जन सुराज के जिला संगठन पदाधिकारियों ने आज पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया कि कैसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किशनगंज स्थित माता गुजरी मेडिकल कॉलेज (सिख माइनॉरिटी कॉलेज) पर पिछले 25 वर्षों से कब्जा कर रखा है।

जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि माता गुजरी मेडिकल कॉलेज (MGM) के संस्थापक सरदार मोलेश्वर सिंह है। उनके पुत्र करतार सिंह (आजीवन ट्रस्टी) और गुरुदयाल सिंह ट्रस्टी बनाए गए थे पर दिलीप जायसवाल ने ट्रस्ट एक्ट, रजिस्ट्रेशन एक्ट का उल्लंघन कर उन्हें धोखे से ट्रस्टी पद से हटा दिया। और फिर स्वयं MGM कॉलेज के डायरेक्टर बन गए जिसमें एक समय वो क्लर्क हुआ करते थे। ट्रस्ट में दो तिहाई (2/3) हिस्सा सिख समुदाय का होना चाहिए, लेकिन इसकी भी पूरी तरह से अनदेखी की गई है।

मुख्य प्रवक्ता सिकन्दर चंद्रा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पिछले 25 वर्षों से गैरकानूनी, अवैध तरीकों और हर स्तर पर अनियमितताओं के माध्यम से अल्पसंख्यक सिख कॉलेज पर कब्जा कर रखा है। करतार सिंह के जरिए उन्होंने पहले परिवार के दूसरे ट्रस्टी गुरुदयाल सिंह को ट्रस्ट से बाहर करवाया और फिर खुद करतार सिंह पर दबाव बनाकर उन्हें किशनगंज छोड़ने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही दिलीप जायसवाल पर कॉलेज से जुड़े राजेश साह की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप है। और जिस पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच की और दिलीप जायसवाल को क्लीन चिट दी, उनकी पत्नी ने उसी माता गुजरी कॉलेज से MBBS की डिग्री हासिल की।

वहीं, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष संतोष चौधरी ने कहा कि इस पूरे मामले में जितने दोषी दिलीप जायसवाल हैं उतने ही जिम्मेदार राजद वाले भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिलीप जायसवाल के कॉलेज पर कब्जा करने की शुरुआत राजद के कार्यकाल में ही हुई थी। 25 वर्षों में राजद ने इसपर कभी कोई सवाल नहीं उठाया क्योंकि राजद नेता राबड़ी देवी जी कहती है कि दिलीप जायसवाल उनके मुंह बोले भाई है। आपको बता दे कि लालू जी के साले के परिवार के कई सदस्यों ने दिलीप जायसवाल के कब्जे वाले कॉलेज से MBBS की डिग्री हासिल की है। अनेक नेताओं और अफसरों के परिवार के सदस्यों को मैनेजमेंट कोटे से एडमिशन देकर MBBS की डिग्री दिलवाई गई है। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि जब व्यक्तिगत लाभ की बात आती है तो भाजपा, जदयू, राजद सभी हाथ मिला लेते हैं, जो इस मामले से स्पष्ट है।

कार्यालय प्रभारी अरविंद मिश्रा ने कहा कि जन सुराज की मांग है कि कॉलेज के असली मालिक सरदार मोलेश्वर सिंह के परिवार को उनका हक मिले, राजेश साह की हत्या की दोबारा निष्पक्ष जांच हो और इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

वहीं, जन सुराज के युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर शांतनु ने पार्टी कार्यालय में युवाओं के साथ बैठक की और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर उन्हें गांव-गांव जाकर जन सुराज पार्टी और प्रशांत किशोर की बिहार बदलने की परिकल्पना को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

  • Related Posts

    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    पश्चिम चम्पारण/चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने संवाददाताओं से…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी बीजेपी की नई टीम पर मंथन पूरा! पंकज चौधरी की वापसी के बाद कभी भी हो सकता है ऐलान

    • By TN15
    • June 20, 2026
    यूपी बीजेपी की नई टीम पर मंथन पूरा! पंकज चौधरी की वापसी के बाद कभी भी हो सकता है ऐलान

    अलनीनो ने बढ़ाई किसानों की टेंशन! यूपी में 2015 जैसे हालात के संकेत, सूखे और महंगाई का खतरा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    अलनीनो ने बढ़ाई किसानों की टेंशन! यूपी में 2015 जैसे हालात के संकेत, सूखे और महंगाई का खतरा

    नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन 

    • By TN15
    • June 20, 2026
    नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन 

    पीडीए की लड़ाई समाजवादी के साथ वोट से लडी जाएगी : रामआसरे विश्वकर्मा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    पीडीए की लड़ाई समाजवादी के साथ वोट से लडी जाएगी : रामआसरे विश्वकर्मा

    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.

    • By TN15
    • June 20, 2026
    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात