अमेरिका से आई नरेंद्र मोदी की तारीफ के बीच बीजेपी नेता ने पोस्ट किया पीएम की गर्दन पर बाइडन के हाथ वाला फोटो, लिखा-अमेरिकी अफसर उड़ा रहे मजाक, भारतीयोंं को हो रहा दुख

हाल ही में इंडोनेशिया के शहर बाली में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दमदार भूमिका सुर्खियों में रही। दुनिाभर में इसको लेकर चर्चाएं हुईं। खुद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने भी मोदी और अमेरिकन राष्ट्रपति जो बाइडन की मुलाकात और दोनों के बीच गर्मजोशी भरी बातचीत को स्वीकारा है।
जीन-पियरे ने अपने बयान में कहा, भारत हमारे बीच एक बहुत ही महत्वपूर्ण रिश्ता है। आपने पिछले सप्ताह ही जब वे बाली में थे, राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन करते और बहुत संक्षिप्त मुलाकात करते देखा था। स्पष्ट रूप से यह महत्वपूर्ण संबंध है, जिसका हम वास्तव में सम्मान करते हैं।
इस बीच भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम नरेन्द्र मोदी और अमेरिकन राष्ट्रपति जो बाइडन की एक तस्वीर ट्वीट करके कहा है कि इस पर अमेरिकी अफसर मजाक उड़ा रहे हैं। तस्वीर में भारतीय प्रधानमंत्री की गर्दन पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपना बायां हाथ रखते हुए हैं। इसको लेकर उन्होंने लिखा है कि यह फोटो मार्फ्ड है या सच है ? निजी तौर पर, अमेरिकी अधिकारी यह कहते हुए मजाक उड़ा रहे हैं कि मोदी जी कितने नकली हैं, लेकिन भारतीयों के लिए यह सुनकर दुख होता है। मेदी को फोटो खिंचवाने की लालसा बंद करनी चाहिए क्योंकि ये बूमरैंग हैं।

  • Related Posts

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading
    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार