पटना में बीजेपी नेता की हत्या

 छिनैती के दौरान सिर में मारी गोली,  सीसीटीवी फुटेज आया सामने

 पटना । बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहां सोमवार को तड़के भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता के सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई है। अपराधियों ने पटना के चौक थाना क्षेत्र के रामदेव महतो सामुदायिक भवन के पास घटना को अंजाम दिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।
पूरी घटना चौक थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां रामदेव महतो सामुदायिक भवन के पास अज्ञात अपराधियों ने भाजपा नेता के सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। भाजपा नेता की पहचान श्याम सुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि श्याम सुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा बीजेपी चौक मंडल के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस आस-पास के अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
बताया जा रहा है कि मुन्ना शर्मा के घर पर रविवार को बेटा का छेका हुआ था। सोमवार की सुबह परिवार वालों को छोड़ने के लिए वह रोड पर आए थे। उनके गले में सोने की चैन थी, बदमाशों ने चैन छीनने का प्रयास किया। इस दौरान जब भाजपा नेता ने उनका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली भाजपा नेता के सिर में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद से पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।वारदात के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

  • Related Posts

    पश्चिम चंपारण के GMCH अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर्स पर पत्रकारों से अभद्रता का आरोप
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    पश्चिम चंपारण जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल…

    Continue reading
    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    पश्चिम चम्पारण/चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने संवाददाताओं से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पश्चिम चंपारण के GMCH अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर्स पर पत्रकारों से अभद्रता का आरोप

    • By TN15
    • June 20, 2026
    पश्चिम चंपारण के GMCH अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर्स पर पत्रकारों से अभद्रता का आरोप

    टीकमगढ़ सीएमओ ओमपाल भदौरिया के काले कारनामें

    • By TN15
    • June 20, 2026
    टीकमगढ़ सीएमओ ओमपाल भदौरिया के काले कारनामें

    जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक

    ‘कॉकटेल 2’ ने भी दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, दोपहर 3 बजे तक पहुंची 17 करोड़ के पार!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    ‘कॉकटेल 2’ ने भी दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, दोपहर 3 बजे तक पहुंची 17 करोड़ के पार!

    रामपुर में योगी सरकार ने खत्म की 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा, आजम खान केस में कर रहे थे पैरवी

    • By TN15
    • June 20, 2026
    रामपुर में योगी सरकार ने खत्म की 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा, आजम खान केस में कर रहे थे पैरवी

    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’

    • By TN15
    • June 20, 2026
    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’