यह तो पुल से भी पहले गिर गया!

 सीएम नीतीश के सामने गिरा उनके स्वागत में लगा गेट

 सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा, तब निकली कार

पटना। बिहार के पुल बनने के तुरंत बाद गिरने के लिए लगातार चर्चा में रहे हैं। कई पुल उद्घाटन के कुछ महीने बाद ही गिर गए तो कुछ पुल बनने से पहले ही गिर गए, लेकिन अब ऐसे ही एक गेट का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि यह गेट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजरों के सामने ही गिर गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने गेट को हाथ से पकड़कर ऊपर उठाया और सीएम का काफिला गेट से निकलते हुए आगे रवाना हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे पुल से जोड़कर देख रहे हैं।
मामला बिहार के बाढ़ का है। यहां बेलछी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यक्रम स्थल को सजाया गया था। जगह-जगह उनके स्वागत में पोस्टर लगे थे। कार्यक्रम स्थल पर सीएम के स्वागत के लिए बड़ा सा गेट लगाया गया था। यही गेट गिरने से अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब नीतीश कुमार लौट रहे थे, तो उनकी नजरों के सामने ही उनके स्वागत में लगा गेट गिर गया। सीएम का काफिला रवाना होने के लिए तैयार था। लोग उनके स्वागत में खड़े थे और उनकी वीडियो भी बना रहे थे। ऐसे में गेट के गिरने की घटना भी कैमरे में कैद हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने गेट को पकड़कर ऊपर उठाया और टूटे हुए गेट के नीचे से मुख्यमंत्री का काफिला रवाना हुआ। इस दौरान सीएम का काफिला लगभग 10 मिनट तक रुका रहा। इस घटना के बाद अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मची हुई है। हालांकि, कई पुल गिरने के बाद भी जिन अधिकारियों की नौकरी मजे से चल रही है। अस्थायी गेट के गिरने के बाद उन पर इस कार्रवाई होना मुश्किल है।

  • Related Posts

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading
    बिहार: छात्र आंदोलन पर JDU की दो टूक!
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पटना में छात्रों के आंदोलन के बीच जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘बगैर मुसलमानों के इंसानियत…’, मोहन भागवत के बयान पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन 

    • By TN15
    • August 31, 2026
    ‘बगैर मुसलमानों के इंसानियत…’, मोहन भागवत के बयान पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन 

    ‘विदेश में एकता की बातें और यहां देश को…’, मोहन भागवत के बयान पर अखिलेश का तंज

    • By TN15
    • August 31, 2026
    ‘विदेश में एकता की बातें और यहां देश को…’, मोहन भागवत के बयान पर अखिलेश का तंज

    ‘ये कोई PDA नहीं, पीड़ा और बौखलाहट है’, अखिलेश पर बरसे जयंत चौधरी

    • By TN15
    • August 31, 2026
    ‘ये कोई PDA नहीं, पीड़ा और बौखलाहट है’, अखिलेश पर बरसे जयंत चौधरी

    अमेरिका से बदले के बाद फिर ईरान ने दी बड़ी चेतावनी- ‘आगे हमला हुआ तो…’

    • By TN15
    • August 31, 2026
    अमेरिका से बदले के बाद फिर ईरान ने दी बड़ी चेतावनी- ‘आगे हमला हुआ तो…’

    ‘चीन ने नहीं दी ग्लेशियर की सही जानकारी’, तबाही के बाद नेपाल का आरोप

    • By TN15
    • August 31, 2026
    ‘चीन ने नहीं दी ग्लेशियर की सही जानकारी’, तबाही के बाद नेपाल का आरोप

    जाति जनगणना: डेटा के ज़रिए BJP कैसे जाति को मैनेज कर सकती है

    • By TN15
    • August 31, 2026
    जाति जनगणना: डेटा के ज़रिए BJP कैसे जाति को मैनेज कर सकती है