उद्धव सरकार नहीं गिरा पाने से बौखला गई है BJPजासूसी के लिए कर रही केंद्रीय एजेंसियों का इस्‍तेमाल, शरद पवार का आरोप

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने एक वीडियो जारी करके महाराष्ट्र की एमवीए सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसे लेकर पक्ष और विपक्ष में तकरार देखने के मिला है।

द न्यूज 15 
मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक वीडियो जारी करके आरोप लगाया था कि उद्धव सरकार के मंत्री भाजपा नेताओं को फर्जी केस में फंसाने की कोशिश कर रहे थे। इसे लेकर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP)के प्रमुख शरद पवार ने पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव सरकार को नहीं गिरा पाने से भाजपा बौखलाई हुई है और महा विकास अघाड़ी के नेताओं की जासूसी के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। पवार ने कहा कि जिस तरह से फडणवीस ने वीडियो जारी किया उससे ऐसा लगता है कि केंद्रीय एजेंसियां रिकॉर्डिंग में शामिल हैं। उन्होंने कहा, “मैंने सुना है कि रिकॉर्डिंग 125 घंटे की है। अगर यह सच है, तो आपको इसको अंजाम देने के लिए शक्तिशाली एजेंसियों के मदद की आवश्यकता होगी। ऐसी एजेंसियां केवल केंद्र सरकार के पास उपलब्ध हैं। वे राज्य सरकार के एक कार्यालय में घुसने और घंटों तक गुप्त रिकॉर्डिंग करने में कामयाब रहे। मुझे विश्वास है कि राज्य सरकार घटना की जांच करेगी और टेप की सत्यता की भी जांच करेगी। भाजपा नेता शिकायत करते हैं और फिर चुने हुए प्रतिनिधियों को निशाना बनाया जाता है। यह महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में हो रहा है।”

पवार ने यह भी कहा कि केंद्रीय एजेंसियों ने अनिल देशमुख, उनके परिवार और सहयोगियों पर कम से कम 90 बार छापेमारी की। उन्होंने कहा, “मुझे जानकारी है कि अनिल देशमुख, उनके परिवार, रिश्तेदारों, निजी सचिव और चार्टर्ड अकाउंटेंट पर कम से कम 90 बार छापेमारी की जा चुकी है। उनके मामले में 200 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 50 छापे मारे हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 20 छापे मारे हैं और आयकर विभाग (IT Department) ने 20 छापे मारे हैं।”

Related Posts

सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
  • TN15TN15
  • November 22, 2026

पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

Continue reading
बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
  • TN15TN15
  • November 20, 2026

हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

  • By TN15
  • November 22, 2026
सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

  • By TN15
  • November 22, 2026
उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

  • By TN15
  • November 20, 2026
आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

  • By TN15
  • November 20, 2026
बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

  • By TN15
  • November 20, 2026
आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

  • By TN15
  • November 20, 2026
Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित