‘युवा, किसान और गरीब…हर किसी के साथ BJP ने किया अन्याय’, झारखंड में न्याय यात्रा लेकर पहुंचे राहुल का सरकार पर हमला 

Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि बीजेपी देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है और हम लोगों को एकजुट करने का काम कर रहे हैं। दरअसल, राहुल कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ लेकर झारखंड पहुंच गए हैं। उन्होंने गोड्डा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि देश में युवाओं, किसानों और कमजोर वर्ग के साथ अन्याय किया जा रहा है। उनकी झारखंड यात्रा का आज (3 फरवरी) दूसरा दिन है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘बीजेपी देश में नफरत फैला रही है। इस यात्रा का मकसद इस नफरत को खत्म करना है। हम इसके खिलाफ यहां यात्रा लेकर आए हैं. हम सभी को एकजुट करना चाहते हैं.’ राहुल ने कहा, ‘बीजेपी एक जाति को दूसरी जाति से लड़ा रही है। एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ा रही है। हम यहां पर सभी को एकजुट करने आए हैं। पूरे देश में गरीबों और कमजोर वर्गों के साथ अन्याय हो रहा है। युवाओं के साथ, किसानों के साथ अन्याय हो रहा है.’

 

देश में सिर्फ अडानी के साथ हो रहा न्याय: राहुल गांधी

 

अडानी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए राहुल ने कहा, ‘अगर भारत में अडानी नाम लिया जाता है, तो लोग कुछ सेकेंड के भीतर ही समझ जाते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके कैपिटल हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हम लोग भूमि न्यायाधिकरण विधेयक लाए. प्रधानमंत्री मोदी ने भूमि न्यायाधिकरण विधेयक रद्द कर दिया। सबके खिलाफ अन्याय हो रहा है। देश में अडानी को न्याय मिल रहा है और बाकी लोगों के साथ अन्याय हो रहा है.’

 

झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश हुई: राहुल

 

राहुल गांधी की न्याय यात्रा शुक्रवार को पहली बार झारखंड में दाखिल हुई। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने भले ही ऐसा करने की कोशिश की, मगर इंडिया गठबंधन इसके खिलाफ खड़ा हुआ और सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया। इस मौके पर झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी राहुल के साथ नजर आए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भले ही बीजेपी के पास धन-बल और पैसा हो, मगर कांग्रेस इन चीजों से डरती नहीं है। हमारी लड़ाई जारी रहने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में बड़े पैमाने पर लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हो चुके हैं।

  • Related Posts

    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading
    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

    राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

    राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

    नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

    नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर