भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता ने हजारों समर्थकों की भीड के साथ किया नामांकन पत्र दाखिल

नामांकन के समय हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद
नामांकन यात्रा का हुआ जगह जगह जोरदार भव्य स्वागत

करनाल, (विसु)। आज भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता ने अपने हजारों समर्थकों के साथ नामांकन यात्रा निकाली नामांकन से पूर्व उन्होंने चुनाव कार्यालय अग्रवाल धर्मशाला में हवन किया।
इस नामांकन यात्रा में उनके साथ हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं करनाल नगर निगम चुनाव प्रभारी ज्ञान चंद गुप्ता,भाजपा जिला अध्यक्ष एवं असंध विधायक योगेन्द्र राणा,करनाल विधायक जगमोहन आनंद,जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, पूर्व उद्योग मंत्री शशि पाल मैहता,भाजपा जिला करनाल कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर,जिला महामंत्री सुनील गोयल,पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, कर्ण मंडल अध्यक्ष नवीन बत्रा, शहरी मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी, राम नगर मंडल अध्यक्ष मोहित सचदेवा,अर्बन मंडल अध्यक्ष गौरव खुराना,वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान दास अघी,भारत भूषण कपूर,जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार सहित अन्य कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नामांकन यात्रा रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला भाजपा के नगर निगम चुनावी कार्यालय से शुरू होकर घंटाघर चौंक, पुरानी जी रोड, नेहरू पैलेस मार्केट से होती हुई, सनातन धर्म मंदिर, परशुराम चोंक, सैक्टर 12 पैट्रोल पंप के सामने पंहूची और उसके बाद लघु सचिवालय में नामांकन किया गया।
नामांकन यात्रा में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। रास्ते में कई स्थानों पर नामांकन यात्रा का रास्ते में भारी संख्या में लोगों ने फूलों की वर्षा करते हुए स्वागत किया।
आज भाजपा के सभी 20 वार्डों के प्रत्याशियों ने भी अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
रेणु बाला के नामांकन के समय उनके साथ कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, करनाल निगम चुनाव प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता,विधायक जगमोहन आनंद, करनाल जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा मौजूद रहे।
इस अवसर पर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों के चलते भाजपा की केन्द्र व प्रदेश में सरकार है और प्रदेश में होने वाले निकाय चुनावों में करनाल के सभी 20 वार्डों में भाजपा के सभी प्रत्याशी भारी वोटों से विजय प्राप्त करेंगे।
. उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार अब ट्रिपल इंजन की ओर अग्रसर है, ताकि एक ही कड़ी में सब लोग मिलजुल कर विकास कार्यों को और गति दे सकें!

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?