आप की गुजरात में चुनावी जंग के आगाज से सतर्क बीजेपी, आदिवासी क्षेत्रों का दौरा करेंगे पीएम मोदी 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। कांग्रेस को भले ही आज की तारीख में भाजपा कुछ न समझ रही हों पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के दिग्गजों को परेशानी में जरूर डाला है। दिल्ली में भाजपा सूरमाओं की एक न चलने देने वाले केजरीवाल ने न केवल पंजाब फतह किया बल्कि अब गुजरात में भाजपा को ललकारने पहुंच गये हैं। यह अरविंद केजरीवाल कर रणनीति का ही कमाल है कि जहां भाजपा दिल्ली में तीनों नगर निगमों को एक कर केजरीवाल को घेरने में लगी है वहीं चंडीगढ़ का सारा राजस्व अपने अधीन कर पंजाब में भी भगवंत मान सरकार को झटका देना चाहती है। अब गुजरात में केजरीवाल के नवम्बर दिसम्बर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने पर भाजपा ने आदिवासी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरंेद्र मोदी के कार्यक्रम कराने की रणनीति बनाई है।
यदि सूत्रों की माने तो मोदी के अपने दौरे के दौरान आदिवासी बहुल दाहोद जिले का दौरा कर सकते हैं। एक महीने से भी कम समय में प[पीएम का यह दूसरा गुजरात दौरा होगा। दरअसल मोदी ने गत दिनों पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद मोदी 11 मार्च को राज्य के दौरे पर थे। ज्ञात हो कि गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी इस सप्ताह के अंत में गुजरात का दौरा करने की संभावना है।

Related Posts

लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

Continue reading
PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!