Bijnor : बच्चे का शव बरामद कर गिरफ्तार किया वांछित अभियुक्त 

गर्दन कटा हुआ शव मिला था महिला का
द न्यूज 15 ब्यूरो

बिजनौर। नांगल इलाके में जिस पूनम नाम की महिला का गर्दन कटा शव पुलिस ने बरामद किया था, वह अपने साथ चार साल के बच्चे को भी लेकर  प्रेमी के साथ आई थी पुलिस ने बच्चे को बरामद कर महिला की हत्या के मामले में बांछित अभियुक्त रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। गौर तलब है कि क्षेत्र के सबलपुर बितरा गांव के जंगल में 10 मार्च को  महिला का गर्दन कटा शव पुलिस ने बरामद किया था , पुलिस ने 13 मार्च को महिला के गर्दन कटे शव  की गुत्थी सुलझाकर उसके प्रेमी सहित तीन रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक रिश्तेदार फरार था। पुलिस ने  शुक्रवार को मृतका के पति बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात इलाके के गांव मदारा निवासी छोटे लाल छोटू की तहरीर पर 4 वर्षीय पुत्र जितेंद्र को बरामद कर लिया। पुलिस ने पूनम नामक महिला की हत्या में वांछित आरोपी रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया । छोटे लाल छोटू और महिला का प्रेमी रोहताश पंजाब के जालंधर में साथ-साथ मजदूरी कर रहे थे, वहां रोहताश प्रेम प्रसंग के चलते पूनम को पांच माह पूर्व लेकर आ गया था । जब पूनम ने शादी का दबाव डाला तो रोहिताश ने गला दबाकर व  गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी थी।  पुलिस ने अब महिला के पुत्र को भी बरामद कर लिया ।

दलित विचारक के बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प 

कांशीराम की जयंती पर विचार गोष्टी आयोजित
 द न्यूज 15 ब्यूरो

 बिजनौर । बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर बामसेफ, बी एस-4 एवं बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता व संस्थापक  कांशीराम जी की 90वीं जयंती के अवसर पर मोमबत्ती प्रज्वलित कर व पंचशील का उच्चारण करके मान्यवर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता दिलीप कुमार उर्फ पिंटू जिला अध्यक्ष द्वारा एवं संचालन नंदराम प्रजापति जिला महासचिव व नाजिम अहमद अल्वी जिला उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रणविजय सिंह मुख्य मंडल प्रभारी मुरादाबाद मंडल व बरेली मंडल एवं चौधरी विजेंद्र सिंह प्रत्याशी लोकसभा क्षेत्र  बिजनौर उपस्थित रहे ।मुख्य अतिथि के रूप में रणविजय सिंह मुख्य मंडल प्रभारी द्वारा कहा गया कि मान्यवर कांशीराम साहब जी के बताएं मार्ग का एवं उनके आदर्शों पर चलने का आवाहन किया। उन्होंने बताया कि बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब जी के त्याग को कभी बुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने एक नारे का स्मरण कराया जब तक सत्ता की मास्टर चाबी हमारे हाथ में नहीं होगी तब तक हमें कुछ भी हासिल नहीं हो सकता ।इसलिए होने वाले लोकसभा चुनाव में हाथी का बटन दबाकर भारी बहुमत से बीएसपी के प्रत्याशी चौधरी विजेंद्र सिंह को भारी मतों से जीताने का काम करें । चौधरी विजेंद्र सिंह प्रत्याशी लोकसभा  बिजनौर ने मान्यवर कांशीराम साहब को नमन करते हुए बहन जी का आभार व्यक्त किया तथा उनके हाथों को मजबूत करने का आश्वासन दिया ।जनपद बिजनौर की जनता का आह्वान करते हुए अपील की तथा महापुरुषों के मिशन को पूरा करने का भरोसा दिलाया ।उन्होंने जनता को सतर्क करते हुए कहा कि हमें परेशान किया जाएगा ,किंतु किसी को हताश होने की आवश्यकता नहीं है ।धनीराम सिंह पूर्व मंत्री, महेंद्र कुमार मंडल प्रभारी ने भी विचार व्यक्त किए ।चौधरी गजेंद्र सिंह नीलकंठ ने प्रत्याशी की योग्यता एवं अनुभव की प्रशंसा करते हुए आसवशत किया कि हमारा प्रत्याशी सदैव जनता की सेवा करेंगे ।राजेंद्र सिंह ,दीपक कुमार, जितेंद्र सागर पूर्व जिला अध्यक्ष, दीपक राज ,ब्रह्मपाल सिंह, तिलक राज बौद्ध ,मुन्ना सिंह, समर सिंह एडवोकेट ,कविराज, सद्दाम राणा ,रोहतास कुमार, इसरार नवी आदि ने भी विचार व्यक्त किये।डॉक्टर भार्या जी , धर्म सिंह मौर्य ,अमर सिंह ,सद्दाम राणा ,हारून मलिक ,काके सिंह रवि ,अजय सिंह ,ज्ञानचंद प्रजापति, आदि  जनपद के सभी विधानसभाओं के विधानसभा अध्यक्ष ,सेक्टर अध्यक्ष एवं गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    उदय प्रताप सिंह के करीबी वीरेन्द्र तिवारी ने…

    Continue reading
    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान
    • TN15TN15
    • November 16, 2026

    किसान-मजदूर संघर्ष के साथ वैकल्पिक कृषि एवं आर्थिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    • By TN15
    • November 22, 2026
    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    • By TN15
    • November 22, 2026
    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने