संदेशखाली केस में शाहजहां शेख का छोटा भाई भी अरेस्ट

संदेशखाली केस के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख की गिरफ्तार के बाद अब उसका छोटा भाई भी पुलिस की गिरफ्त में है।तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां के छोटे भाई शेख आलमगीर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है मामला?

दरअसल सीबीआई ने उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में 5 जनवरी को ईडी और सीएपीएफ टीमों पर हमले के आरोपी मास्टरमाइंड और निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां के छोटे भाई शेख आलमगीर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले के संबंध में पूछताछ के लिए शनिवार सुबह सीबीआई के निजाम पैलेस कार्यालय पहुंचे आलमगीर को नौ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य व्यक्तियों – मफिजुल मोल्ला और सिराजुल मोल्ला को भी गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने इन दोनों से शनिवार को पूछताछ की थी।मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान आलमगीर और उसके साथियों ने या तो सवालों को टालकर या एक ही सवाल का अलग-अलग जवाब देकर पूछताछ करने वाले अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश की। सीबीआई ने रात करीब 8.30 बजे आलमगीर को हिरासत में ले लिया।

मामले में अब तक कुल 14 गिरफ्तारी

वही इन गिरफ्तारियों के साथ ही इस मामले में सीबीआई की ओर से पकड़े गए लोगों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को संदेह है कि ये लोग पांच जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हुए हमले में कथित तौर पर शामिल थे और जब अधिकारी पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में शाहजहां शेख के परिसरों पर छापा मारने गए थे तब इन्होंने उन पर हमला करने के लिए भीड़ को उकसाया था।

ममता बनर्जी भी आई निशाने पर

आपको बतादें कि शाहजहां को 55 दिनों तक छुपे रहने के बाद 28 फरवरी को राज्य पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इससे सीएम ममता बनर्जी भी भाजपा के निशाने पर आ गईं, क्योंकि उनके पास गृह विभाग का भी प्रभार है। ईडी ने शाहजहां के घर पर छापा मारा क्योंकि वह करोड़ों रुपये के सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) मामले में संदिग्ध थे।

  • Related Posts

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिवाजी पार्क केस…

    Continue reading
    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    चुनाव आयोग के खिलाफ मनमानी के खिलाफ हो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!