Bijnaur : भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की मीटिंग में उठा गन्ना भुगतान का मुद्दा

Bijnaur : भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की एक मीटिंग ग्राम बधावा में विकास उर्फ नूरी जिलासंगठन मंत्री के निवास स्थान पर हुई। जिसकी अध्यक्षता विजय सिंह व संचालन विकास चौधरी युवा प्रदेश अध्यक्ष ने किया। मीटिंग में वार्ता करने के लिए बिलाई मिल द्वारा गन्ना प्रबंधक मनोज गिल को भेजा गया। मनोज गिल ने बताया कि किसान यूनियन चढ़ूनी की मांग को लेकर पर्चियों पर किसानों को चीनी उपलब्ध कराई जा रही है। और गन्ना भुगतान वादे के मुताबिक करने का प्रयास किया जा रहा है।

युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी ने बताया की बिलाई मिल द्वारा किए गए वादे के मुताबिक गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है इसीलिए 21 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आदेशानुसार बिलाई मिल द्वारा किए गए वादे में वादा खिलाफी, आवारा पशुओं द्वारा फसलों में हो रहे नुकसान आदि मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ता व किसान धरना प्रदर्शन कर एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को देंगे।

मीटिंग में अतुल कुमार युवा जिला अध्यक्ष बिजनौर के साथ जिला संगठन मंत्री विकास उर्फ नूरी, परविंदर कुमार जिला महासचिव युवा मोर्चा, अरुण कुमार जिलाउपाध्यक्ष, संजीव चौधरी, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, अंकित कुमार, नीला सिंह, राकेंद्र सिंह, राकेश कुमार, महिपाल सिंह, ऋषभ कुमार आदि दर्जनों किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी ने पंजाब चुनाव से पहले सांसद और…

    Continue reading
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    वंदे मातरम का पूरे छंद गाए जाने को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला 

    • By TN15
    • August 19, 2026
    प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला 

    NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए

    • By TN15
    • August 19, 2026
    NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 

    • By TN15
    • August 19, 2026
    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 

    स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों के साथ किसान संगठन

    • By TN15
    • August 19, 2026
    स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों के साथ किसान संगठन

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    • By TN15
    • August 18, 2026
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग