बिहार: पंचायत चुनाव में वोटरों का विश्वास जीतने की कोशिश, अंगारे पर चलकर दी ‘अग्नि परीक्षा’

गोपालगंज | बिहार में चल रहे पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी मतदाताओं का विश्वास जीतने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान प्रत्याशी मतदाताओं से कई तरह के लोकलुभावन वादे भी कर रहे हैें।

इस बीच, बिहार के गोपालगंज जिले के शेर पंचायत में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां मुखिया पद के एक प्रत्याशी ने आग (अंगारे ) पर चलकर लोगों को वादा निभाने का विश्वास दिलाया।

गोपालगंज जिले के सिधवलिया प्रखंड क्षेत्र के शेर ग्राम पंचायत में नौवें चरण के तहत 29 नवंबर को मतदान होना है। इसे लेकर विभिन्न पदों पर किस्मत आजमा रहे सभी प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

इस सिलसिले में शेर पंचायत में मुखिया पद के लिए भाग्य आजमा रहे मुन्ना महतो ने आग (अंगारे) पर चलकर किए गए वादे को निभाने का वादा किया। उन्होंने खुद को देवी मां का भक्त बताते हुए कहा कि वे अग्नि पर चलकर अग्नि परीक्षा दी है, कि वे जीतने के बाद बेहतर काम करेंगे।

इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोग जयकारा भी लगाते रहे। उन्होंने कहा कि अन्य प्रत्याशी चुनाव में किए गए वादे को भूल जाते होंगे, लेकिन मैं भूलने वाला नहीं हूं। जो वादा कर रहा हूं, वह निभाउंगा।

पहली बार किसी भी चुनाव मैदान में उतरे मुन्ना प्रतिदिन देवीस्थान पर मां देवी की पूजा-अर्चना करते है। इस देवी स्थान पर प्रतिदिन लोगों की भीड लगती है। इस दौरान प्रत्याशी मुन्ना बताते हैं कि वे जब तक चुनाव नहीं जीतेंगे, तब तक देवी की अराधना करते रहेंगे। उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि शक्ति की ताकत से ही वे चुनाव जीत जाएंगें।

उनकी इस अग्नि परीक्षा को देखने के लिए लोगों की भीड एकत्रित थी, जो जयकारा लगाती रही। देवी स्थान परिसर में पहले एक त्रिकोण गड्ढा बनाया गया और उसमें फिर अंगारे डाले गए और उसपर फिर यह खाली पैर चले।

इधर, मुन्ना के चुनाव मैदान में उतरने के बाद चुनाव भी रोचक हो गया है। ग्रामीण भी कहते हैं कि ये पहले भी देवीस्थान पर रहकर पूजा पाठ करते रहे हैं। गांव वाले भी इनमें श्रद्धा रखते हैें। गांव वाले हालांकि मतदान को लेकर कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं।

बहरहाल, चुनाव परिणाम आने के बाद ही तय होगा कि मुन्ना चुनाव जीत पाते हैं या नहीं, लेकिन इनके चुनाव मैदान में उतरने से लोगों का चुनाव के प्रति आकर्षण बढ गया है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में 11 चरणों में पंचायत चुनाव हो रहे हैं।

Related Posts

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

 2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

 2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे