बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन एटक मैनाटांड की बैठक सम्पन्न

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन एटक मैनाटांड की बैठक मैनाटांड मंदिर परिसर में आनन्द श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक को संबोधित करते हुए पं चम्पारण जिला एटक प्रभारी सह बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के संरक्षक ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि आज मैनाटांड बाल विकास परियोजना में लूट मचा हुआ है, सेविका सहायिका को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है, खराब और बेकार मोबाइल से काम करने के लिए बाध्य किया जा रहा है जिससे तंग आकर सेविकाओं ने बाल विकास परियोजना कार्यालय में अपना अपना मोबाइल सामूहिक रूप से जमा करा दी है जो एक सराहनीय कदम है, अधिकारी सिर्फ काम खोज रहे हैं लेकिन केन्द्र संचालन के लिए साधन की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा है, नेटवर्क काम नहीं करने की स्थिति में काम में विलंब होने से सेविकाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, इस तरह का शोषण और दमन यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगा, पर्यवेक्षिकाओ द्वारा सेविकाओं को प्रताड़ित एवं अपमानित करने की घटनाओं की शिकायत लगातार मिल रही है, यूनियन चुप चाप बैठने वाला नहीं है, यदि सुधार नही हुआ तो यूनियन बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा, श्री क्रांति ने आगे कहा कि जब सब काम आंन लाईन होगा तो प्रति माह केन्द्रों की जा रही वसूली भी आंन लाईन हो और विभाग पे फोन नम्बर जारी कर दे, श्री क्रांति ने जल्द ही जिला डी पी ओ एवं जिला पदाधिकारी के समक्ष इन समस्याओं को उठाने की बात कही।बैठक में प्रमिला, देवी, अंजली, मंजू, अलविन केरकेटा,गीता, त्रिभुवन, अजीत दास, विकाउ गिरी, राजा, विनय श्रीवास्तव, धनन्जय यादव, जिला उपाध्यक्ष गोदावरी देवी, समाज सेवी खलिकुज्जमा आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

    • By TN15
    • March 14, 2026
    रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

    होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

    आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

    होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है, ईरान की जवाबी रणनीति है!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है,  ईरान की जवाबी रणनीति है!

    ईरान-इजरायल जंग के बीच उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें?

    • By TN15
    • March 14, 2026
    ईरान-इजरायल जंग के बीच उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें?